Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा, मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा, की नमाज अदा कर, अमन चैन शांति के लिए दुआएं मांगी

Aditi News Team

Sun, Jul 10, 2022
मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा, की नमाज अदा कर, अमन चैन शांति के लिए दुआएं मांगी गाडरवारा। रविवार को मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करते हुए देश और दुनिया में अमन चैन शांति एवं सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगी। राजीव वार्ड स्थित ईदगाह में 8:30 बजे, छोटी मस्जिद में 8:45 पर, जामा मस्जिद में 9:00 बजे, फैजाने मदीना मस्जिद में 9:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई । मस्जिद के इमामो ने ईद की नमाज नमाज पढ़ाते हुए दुआएं मांगी नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सभी मुस्लिम भाई ईदगाह से निकलकर कब्रिस्तान पहुंचे जहां अपने-अपने मरहुमो की कब्र पर फातिहा पढ़ते हुए दुआएं मांगी। सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपो पर एक दूसरे से मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा है,।जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान, फैजाने मदीना मस्जिद के अध्यक्ष हाजी रउफ, मकसूद खान( वरिष्ठ पत्रकार) मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष उबेश अहमद ने समस्त क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

Tags :

जरूरी खबरें