Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, बृजयात्रा के लिए कल नगर भ्रमण कर होगी रवानगी 

Aditi News Team

Thu, Sep 1, 2022
गोवर्धननाधजी की बृजयात्रा के लिए कल नगर भ्रमण कर होगी रवानगी गाडरवारा । वैष्णव सम्प्रदाय के वल्लभकुल पंथ के गुरु श्रीश्री गोकुलोत्सव जी महाराज श्री इंदौर के परम सानिध्य में चौरासी कोस बृजयात्रा का आयोजन किया गया है । जिससे नगर के लगभग चालीस वैष्णवजनो का शामिल होना सुनिश्चित है,अन्य स्थानों से भी लोग शामिल होगे, इस यात्रा में कुल 350 लोगों शामिल होना तय है।उल्लेखनीय है कि स्थानीय हवेली में विराजमान भगवान श्रीगोर्वधननाथजी का विग्रह (मुर्ति) इस बृजयात्रा के लिए कल दो सितम्बर को सायं पांच बजे हवेली से दो व चार पहिया वाहनों से शोभा यात्रा पुराना गल्ला मंडी, झंडा चौक, चौकी, चावड़ी, पानी की टंकी, पलोटन गंज होते हुए रेल्वे स्टेशन तक निकाली जावेगी और जबलपुर - दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस से देवस्थान के लिए रवाना होगी ।शोभा यात्रा में शामिल लोग कुर्ता पजामा, पीला उपरना के साथ शामिल होगे ।सभी श्रृद्धालु जनो को इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए माहेश्वरी समाज अध्यक्ष गिरिराज मालपानी, मुरली मालानी सचिव, श्रीमती सुधा पलोड अध्यक्ष महिला मंडल, सचिव अनुराधा काबरा, राहुल मालपानी अध्यक्ष युवा संघ, अंकित पलोड सचिव युवा संघ ने निवेदन किया है ।इस अवसर पर सभी का उत्साह प्रशंसनीय है ।

Tags :

जरूरी खबरें