Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा,हर्षोल्लास के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Aditi News Team

Sat, Sep 3, 2022
हर्षोल्लास के साथ निकाली गई शोभायात्रा गाडरवारा ।स्थानीय वैष्णव सम्प्रदाय के वल्लभकुल पंथ के गुरु श्रीश्री गोकुलत्सवजी महाराज इंदौर के परम सानिध्य में चौरासी कोस बृजयात्रा के आयोजन में स्थानीय हवेली में विराजमान भगवान श्री गोवर्धननाधजी की विशाल शोभा यात्रा वाहनों पर हवेली से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शोभा यात्रा रेल्वे स्टेशन तक उत्साह और उमंग के साथ गई, जहाँ से भगवान श्री को काष्ठ की संदूक में रेशमी केशरिया वस्त्र से सुशोभित कर श्रीधाम एक्सप्रेस से बृजयात्रा के लिए मथुरा रवानगी हुई । शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह वैदिक परम्पराओं के साथ फुल माला, आरती, पुष्प वर्षा श्रध्दालु जनो ने की तो वही दुसरी ओर नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने अपने पार्षद साथियों के साथ भगवान श्री की पूजा-अर्चना करते हुए यात्रा में शामिल सभी वैष्णवजनो का करध्बद हो स्वागत किया ।यात्रा में आगे आगे डीजे और घोड़ों पर ध्वज पताका लिए युवक चल रहे थे और सभी वाहनों पर ध्वज लगे हुए थे ।चीचली तिग्गडा पर मालानी परिवार ने सभी का स्वागत पेय पदार्थ के साथ किया गया । यात्रा के पूर्ण पडाव स्टेशन पर महिलाओं ने सामुहिक रुप से भजनों के साथ गरवा नृत्य कर अपना उत्साह उल्लास प्रगट किया । पूरा कार्यक्रम भावविभोर आनंदित कर देने वाला रहा,पूरे समय हवेली के प्रधान अर्चक श्रीनाथ जी भट्ट मुखिया जी और गिरिराज जी साथ रहकर मार्गदर्शन करते रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें