Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

बिजली चोरी की जांच के दौरान जूनियर इंजीनियर पर हमला किया गया और उन पर एक कुत्ता छोड़ दिया गया

बनारस में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत

नरसिंहपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण

85000 रूपये कीमती लगभग 8.5 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया

शहर से गांव तक जगह-जगह मिट्टी के पहाड़ रात के अंधेरे में दौड़ रहे डंपर, ग्रामीणों की नींद और सुरक्षा दोनों खतरे में

: गाडरवारा,दुर्गा चालीसा पाठ के समापन में नशामुक्ति सद्भावना रैली निकाली

Aditi News Team

Sun, Oct 31, 2021

सामाज को नशा मुक्त करने का लिया प्रण

गाडरवारा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति -शाक्तितीर्थ सिद्धाश्रम एवं परम पूजनीय शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया चीचली के संस्कार भवन में 31 अक्टूबर को अखंड श्रीदुर्गा चालीसा पाठ की समापन पर नशामुक्ति सद्भावना रैली मानव श्रृंखला चीचली के मुख्य मार्गों से निकाली गई।समापन कार्यक्रम में रामसेवक मेहरा ने कहा मनुष्य वो कहलाता है जो स्वयं नशे मांस से मुक्त चरित्रवान हो |

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति -शाक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में चीचली में 31 अक्टूबर को अखंड श्रीदुर्गा चालीसा पाठ की समापन पर नशामुक्ति सद्भावना रैली मानव श्रृंखला मुख्य मार्गों से निकाली गई।आपको बता दें कि संस्कार मैरेज गार्डन के संचालक राम सेवक मेहरा ने 24 घंटे का दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया था जिसमे बड़ी संख्या मे भक्तों ने शिरकत की समापन कार्यक्रम में राम सेवक मेहरा ने कहा मनुष्य वो कहलाता है जो स्वयं नशे मांस से मुक्त चरित्रवान होकर औरों को भी इसके लिये प्रेरित करे। आज के वातावरण में मनुष्य युवा एवं पूरा समाज नशे में ग्रसित होता जा रहा है, जिससे सबसे ज्यादा हानि केवल इन्हीं कारणों से हो रही है। जब तक हम समाज को नशामुक्त नहीं कर देते, तब तक इस समाज का कल्याण हो नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मानव के तीन कर्तव्य होते है धर्म की रक्षा, मानवता की रक्षा एवं राष्ट्र की रक्षा, यदि इन तीनों कर्तव्यों का बोध यदि मनुष्य को हो जाये तो वह दिन दूर नहीं जब मनुष्य के अंदर मानवीय मूल्यों की स्थापना हो जायेगी।

राम पाल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष,बाबू लाल जी विश्वकर्मा दमोह,लोटन सिंह पटेल उपाध्यक्ष,नन्न्हा जी गुमस्ता उपाध्यक्ष,मखान सिंह लोधी
मसतराम सिंह लोधी एवं संगठन के बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें