Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: कुंडलपुर में भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन,महिलाओं ने मनाया धूप दशमी पर्व

Aditi News Team

Tue, Sep 6, 2022
कुंडलपुर में भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन,महिलाओं ने मनाया धूप दशमी पर्व कुंडलपुर ।श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में दशलक्षण महापर्व पर प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुंडलपुर क्षेत्र की प्रतिभाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं, जिनकी कला दर्शकों द्वारा सराही जा रही है। दशलक्षण पर्व के छठवें दिन भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय विद्या भवन सभागार में हुआ ।इस प्रतियोगिता में पलक जैन ,साक्षी जैन, श्रीमती रूचि जैन ,अनुष्का जैन ,श्रीमती रुचि जैन (रतन ),रश्मि जैन , आर्या अंशी जैन ,श्रीमती सुरभि जैन, श्रीमती ममता जैन, श्रीमती मीनू जैन, शिखा शैली जैन, श्रीमती मिनी जैन ,सान्या जैन ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी ।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती सुरभि जैन, द्वितीय स्थान पर श्रीमती ममता जैन, तृतीय स्थान साक्षी जैन एवं चतुर्थ स्थान शिखा ,शैली जैन को प्राप्त हुआ ।प्रतियोगिता का कुशल संचालन संस्कार जैन कुंडलपुर ने किया।सुगंध दशमी के पावन पर्व पर महिलाओं द्वारा धूप दशमी पर्व मनाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें