: गाडरवारा,चीचली जनपद की ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कॉर्ड
Fri, Dec 25, 2020
गाडरवारा- केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वासियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख रूपये कि निशुल्क रोग उपचार का लाभ इस आयुष्मान कार्ड के बनने के उपरांत लोगों को प्राप्त होगा । नरसिंहपुर कलेक्टर के निर्देशन में जिले की विकासखंड चीचली जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।आयुष्मान कार्ड से लोगों को इलाज के दौरान पांच लाख तक की मदद मिलती है जिसको लेकर प्रयास किया जा रहा है कि हर पात्र हितग्राही का कार्ड बन सके ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। ग्रामीणों को यह कार्ड बनवाने के लिए भटकना न पड़े इस मंशा के साथ यह शिविर ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे हैं इस निर्णय को लेकर हितग्राही ग्रामीणजनों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन ग्रामवासी महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के केंद्रों और अन्य सीएससी ब्हीएलई के कैंपों में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। वही चीचली जनपद की ब्लॉक सीईओ मैडम स्वस्थ विभाग बीएमओ और महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के ब्लाक समन्वयक द्वारा आयुष्मान बनाने बाले सभी vle से सतत् संपर्क किया जा रहा है जिससे पंचायत स्तर पर उनकी सहायता करवाई जा रही है कैंपों मैं अधिक से अधिक संख्या मे हितग्राहियो को फायदा मिल सके।
: नरसिंहपुर,सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने की कलेक्टर ने दिलाई शपथ
Fri, Dec 25, 2020
नरसिंहपुर,
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर 2020 को राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन दिवस के रूप में जिले में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने की शपथ ली। यह शपथ कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने दिलाई।
शपथ को दोहराते हुए शासकीय सेवकों ने कहा कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शाह, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
सुशासन दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय, जिले के तहसील कार्यालयों और अन्य कार्यालयों में सुशासन की शपथ ली गई।
: Gadarwara,राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की योजना बैठक संपन्न
Thu, Dec 24, 2020
गाडरवारा तहसील अध्यक्ष राव प्रमोद कुमार के फार्म हाउस ग्राम सडूमर में संपन्न हुई । जिसमें भगवान बलराम भारत माता का पूजन कर विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । जिसमें नरसिंहपुर अर्धनग्न प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक विषय पर चर्चा की गई ।
बैठक में गन्ना मिल मालिकों के द्वारा गन्ना का मूल्य रिकवरी के आधार पर किसानों को नहीं दिये जाने। राहत राशि, बिजली समस्या मुख्य रूप से निकलकर आयी जिनको लेकर आगामी समय में गाडरवारा में किसान आंदोलन की योजना बनायी गई ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संस्थापक चौधरी दर्शन सिंह , प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतिराज सिंह पटेल , जिला अध्यक्ष एकम सिंह पटेल , गाडरवारा तहसील अध्यक्ष राव प्रमोद कुमार , जबलपुर संभाग अध्यक्ष देवेंद्र पटेल , जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कौरव, जिला संरक्षक वसंत जी खैरौनिया , होशंगाबाद जिला उपाध्यक्ष रिंकू रावत , साईंखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी पटेल ,कार्यालय प्रभारी बंटी भैया , तहसील मीडिया प्रभारी रामेश्वर ममार, अनिल कुमार कौरव, मुकेश कुमार ,राव मिनेन्द्र, रघुवर पटैल, मुन्ना भैया , राकेश खैरौनिया , महेश पटेल शिवम पटेल, बिनोद पटेल एवं सभी ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।