: गाडरवारा,चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरुस्कृत
Sun, Jan 17, 2021
गाडरवारा । बीते शनिवार को बगदरा में माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता द्वारा संचालित मोहल्ला कक्षा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिक शाला बगदरा में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ डी के चतुर्वेदी, संकुल प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक,निवारी प्राचार्य एस के मिश्रा, बीएसी संदीप स्थापक, जनशिक्षक बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, नेपाल झारिया एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बच्चों को कार्ड शीट पर चित्र बनाने के लिए दिए गए थे जिसमें अच्छा कार्य करने पर छात्रा सुहानी,.सुनीता, मोहित, पुष्पेंद्र,वंशिका , पूजा सूरज ,ओमप्रकाश को पुरुस्कृत किया गया । इस मौके पर केएनव्ही जनशिक्षा केंद्र के पूर्व प्रभारी जनशिक्षक नेपाल झारिया को भी उपहार देकर विदाई दी गई। उल्लेखनीय है की बगदरा में शिक्षक राजेंद्र गुप्ता द्वारा बाकायदा बोर्ड के माध्यम से नियमित रूप से मोहल्ला कक्षा संचालित की जाती है जिसकी प्रशंसा स्वयं डीपीसी भी कर चुके हैं । उत्कृष्ट कार्य हेतु श्री गुप्ता मुकेश बसेडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सम्मानित भी हो चुके है। इस अवसर पर प्रधानपाठक टीकाराम कोरी,मदन गोपाल चौधरी, अनिल पटैल ,अमित पटैल , राकेश अग्रवाल,प्रकाश चन्द्र नामदेव,बलदेव खंगार,अंजुलता नेमा ,नीता अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर कलेक्टर ने किया रोजगार मेले की तैयारियों का निरीक्षण<br>रोजगार अवसर मेला का आयोजन 20 जनवरी को
Sat, Jan 16, 2021
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने 20 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेले की तैयारियों का निरीक्षण शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि परिसर में स्वास्थ्य विभाग का एक पृथक काउंटर भी लगाया जाये, जिसमें मास्क, सेनेटाइजर एवं थर्मल स्केनर उपलब्ध रहे। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाये। मेले से संबंधित जानकारी के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी एवं अनाउंसमेंट करवाया जाये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर समुचित साफ- सफाई व पेयजल की व्यवस्था करवाने के लिए सीएमओ नरसिंहपुर श्री किशन सिंह ठाकुर को निर्देश दिये। पार्किंग व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि आयोजन में कोविड- 19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।
विदित है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के अंतर्गत नरसिंहपुर में एक दिवसीय रोजगार अवसर मेला का आयोजन 20 जनवरी को रेलवे स्टेशन रोड के समीप शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) परिसर में प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया जायेगा। मेला में विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के बाद चयन किया जायेगा। रोजगार मेला अवसर का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए एक पहल के रूप में किया जा रहा है।
रोजगार अवसर मेला में बेरोजगार युवाओं को बैंकिंग, बीपीओ, टेक्सटाइल्स, एग्रीकल्चर, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, सेक्युरिटी और अन्य क्षेत्रों में मौके उपलब्ध कराये जायेंगे।
मेले में 18 से 35 आयु वर्ग के 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम उत्तीर्ण युवा शामिल होकर उपलब्ध अवसर का लाभ ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक को मार्कशीट, आधार कार्ड, स्वयं का फोटो एवं रिज्यूमे साथ में लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर में अथवा टेलीफोन नम्बर 07792- 230387 और मोबाइल नम्बर 9826541844 व 9340938113 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, सीएमओ नरसिंहपुर श्री किशन सिंह ठाकुर, प्राचार्य आईटीआई नरसिंहपुर श्री आरएस पाराशर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: गाडरवारा,स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में हुए विविध आयोजन
Wed, Jan 13, 2021
गाडरवारा / स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पतंजलि योग शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई चीचली विकासखंड के ग्राम ढाना में ग्रामीण क्षेत्र से आये योग शिक्षकों द्वारा योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर फूल अर्पण कर जिला योग प्रचारिका श्वेता सिंह,तहसील योग विस्तारक नीलेश लोधी, ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया आसपास के गाँव से आये योग शिक्षकों द्वारा कठिन अभ्यास के अलग अलग सामुहिक प्रतियोगिता आयोजित की गई शिक्षकों द्वारा शीर्षासन,, चक्रासन दंड बैठक, मयूरासन आसन किए गए शिविर के दौरान सभी योग शिक्षकों को प्रस्सति पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम के अंतिम चरण में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में योग शिक्षक नेतराज जी टिकरहा, कमलेश मेहरा राजेंद्र कौरव ,सुरेंद्र जी कौरव,ग्राम बाँसुरिया से रामेश्वर वर्मा,ग्राम लवासर से कमलेश मेहरा, सहित ग्रा्राम वासी उपस्थित रहे!