: Bhopal सिकंदराबाद की मां की बगियां है हरी - भरी,सरपंच ने कहा बगिया को और भी बेहतर बनाएंगे
Thu, Jan 28, 2021
Bhopal जिले के विद्यालयों में मां की बगियां में अवधारणा के अनुरूप हरी सब्जियों आदि की बहार है। बगिया में पत्ता गोभी, बैगन, टमाटर, गोभी, मेथी, धनिया और नींबू से थाली सजने लगी है। सिकंदराबाद माध्यमिक शाला में विगत दिनों लगाई गई मां की बगिया में सब्जियों की बहार बनी हुई है और अभी भी वहां पत्ता गोभी बैगन टमाटर, नींबू धनिया मिर्ची आदि लगी हुई है, स्कूलों में बच्चे तो नहीं आ रहे किंतु सब्जियां आज भी बच्चों का इंतजार कर रही है। माताएं इन सब्जियों को बच्चे के घर पहुँचा रही है। स्कूल के शिक्षक ने बताया कि यह फसल बच्चों को उपयोग के लिए दी जा रही है। विगत 2 दिन पहले इस बगिया से डेढ़ किलो बैगन निकले थे जिन्हें 3 परिवार के बच्चों को दिया गया। एक सप्ताह पहले दो ढाई किलो मेथी भी दूसरे बच्चों को दी गई थी। उसके 3 दिन पहले पांच पत्ता गोभी अलग परिवारों में भेजी गई। इस प्रकार मां की बगिया ने बच्चों के घरों में भी सब्जियों से थाली में इंद्रधनुषी छठा बनने लगी है। बच्चे बताते हैं कि पहले घर में या तो दाल बनती थी या सब्जी किंतु अब दाल और सब्जी दोनों एक साथ भी बन जाती हैं।
सरपंच श्रीमती ममता अहिरवार और उनके पति सुदामा ने बताया कि मां की बगिया की प्रेरणा ग्राम पंचायत सिकंदराबाद से ही पूरे प्रदेश में गई है इसको अब बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा। स्कूल परिसर में खाली पड़े 10 हजार स्क्वायर फीट के प्लॉट पर वह अपने खर्च पर मां की बगिया को और बेहतर तरीके से बनाएंगे, खुद मिटटी डलवा कर खेत तैयार करेंगे और जल नल जल योजना का कनेक्शन भी स्कूल में देंगे जिससे अब बच्चों को और बेहतर सब्जियां मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि गर्मी की सब्जी भिंडी ,करेला, लौकी, गिलकी और पालक विशेष रूप से लगाएंगे, इस बगिया में अधिक से अधिक बच्चों को सब्जी उपयोग करने को मिल सकेगी। वर्तमान में विद्यालय में 120 बच्चे हैं उसके अनुसार ही मां की बगिया का स्वरूप बड़ा किया जाएगा और सब्जी लगाने की मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। श्रीमती अहिरवार कहती है कि ग्रामीणों के इस तरह के नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सुधार की गुंजाइश तो हमेशा बनी रहती है और यदि कुछ सलाह और सुझाव मिले तो ऐसे कार्यों को पूरा समाज अपनाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें विद्यार्थियों और उनके परिवारों द्वारा दिए गए समर्थन से अब मां की बगिया और भी हरी-भरी होगी।
: Bhopal सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को यातायात सुरक्षा के बारे में बताया गया
Thu, Jan 28, 2021
भोपाल। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज डीएसपी श्री मनोज शर्मा की अगुवाई में रत्नागिरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान और सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स के द्वारा लोगों को हेलमेट पहनने, कार में बैठने पर सीट बेल्ट लगाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने के साथ , शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए समझाइश दी गई। बाइक, स्कूटर पर जो लोग हेलमेट पहन के नहीं आए थे। उनको वॉलिंटियर्स के द्वारा बताया गया कि हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है इससे आपके जीवन की रक्षा के साथ अन्य सदस्यों को भी सुरक्षा मिलती है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क पर गाड़ी चलाने वालो को यातायात के नियमों के बारे मे भी रोक करके समझाइश दी गई।
: गाडरवारा,रोटरी क्लब ने वितरित किये कंबल
Thu, Jan 28, 2021
गाडरवारा। बीते मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर समीपी ग्राम सांगई अंतर्गत आफतगंज में "नर सेवा ही नारायण सेवा है "की कहावत को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब गाडरवारा के अध्य्क्ष जवाहर शर्मा, सचिव राजेश गुप्ता, मनोज वसा, डॉ भौतिक एन दोशी (अकोला) ने प्रधानपाठक डी एस धानक, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, ग्राम के बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे की उपस्थिति में ठंड से बचाव हेतु 35 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये । इस मौके पर लोगो का निःशुल्क इलाज डॉ दोशी ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत ग्रामवासियों ने पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्य्क्ष जवाहर शर्मा ने ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की रोटरी क्लब हमेशा से ही निर्धन लोगो की सहायता हेतु मेडिकल केम्प सहित अन्य समाजसेवा से जुड़े कार्य करता है। पीड़ित मानवता की सेवा में क्लब के सभी सदस्य पूर्ण मनोयोग से जुटे रहते है। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय युवा संतोष कहार एवं अंत मे आभार प्रदर्शन डी एस धानक ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में विष्णुस्वरुप खरे,महेश कहार, मनीष कहार, छोटू कहार, श्यामलाल कहार, बसंत कहार, हेमराज कहार, सीताराम कहार,खेमचंद केवट, तान्तु केवट, देवकरण केवट, ब्रजेश केवट, राकेश कहार, नेतराम कहार, संजय कहार सहित अनेक ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।