: नरसिंहपुर,अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी
Tue, Aug 26, 2025
अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी
समाधान कारक उत्तर नहीं देने पर प्राथमिक शिक्षक का एक दिवस का वेतन काटने और 4 जनशिक्षकों, प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक को चेतावनी पत्र जारी
नरसिंहपुर।सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार ने अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस का समाधान कारक उत्तर नहीं देने पर प्राथमिक शिक्षक का एक दिवसीय का वेतन कटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 4 जनशिक्षकों, प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक को चेतावनी पत्र जारी करने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने विगत दिनों शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा और शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा की प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती अजरा परवीन, सहायक शिक्षक श्री देवी सिंह मुड़िया व बिना स्वीकृति अवकाश शाला से अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शोभना पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसी तरह शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अंजना सेन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कारण बताओ नोटिस जारी होने के पश्चात अभ्यावेदन प्राप्त होने पर समाधानकारक न होने के कारण शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा की प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती अजरा परवीन खान व सहायक शिक्षक श्री देवी सिंह मुड़िया का एक वेतन वृद्धि रोकने और प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शोभना पाठक का उत्तर समाधान कारक नहीं होने पर कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर एक दिवस का अवैतनिक करने का आदेश जारी किया है। इसी तरह कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद अभ्यावेदन द्वारा समाधानकारक न होने पर जनपद शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले जनशिक्षा केन्द्र बचई के जनशिक्षक श्री शांत कुमार पटैल व श्री महेश कुमार झारिया, जनशिक्षा केन्द्र चंदनदेवी हाई स्कूल रोंसरा के जनशिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद शर्मा व श्री संजय कुमार मेहरा, शासकीय एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया के प्रधान पाठक और प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अंजना सेन को चेतावनी पत्र जारी किया है।
: नरसिंहपुर,नवागत पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना ने किया पदभार ग्रहण
Tue, Aug 26, 2025
नरसिंहपुर नवागत पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना ने किया पदभार ग्रहण
नरसिंहपुर, नवागत जिला पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।नवागत पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अमजनों की शिकातयों को सुनते हुए मारपीट, पैत्रिक संपत्ति विवाद, महिला प्रताडना संबंधी 12 शिकायतों के शिकातकर्ताओं को स्वयं सुना गया एवं शिकायतों के समयवधि में निराकरण हेतु जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए।पदभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक आयोजित कर पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
: संकल्प प्रतिज्ञा परिवार करेगा गरबा महोत्सव का आयोजन
Mon, Aug 25, 2025
संकल्प प्रतिज्ञा परिवार करेगा गरबा महोत्सव का आयोजन
गाडरवारा । संकल्प प्रतिज्ञा परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन संस्कृति के साथ समर्पण भाव से नवरात्रि पर पुराने कॉलेज ग्राउंड रूद्र मैदान पानी टंकी के पास आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक विशाल गरबा महोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा l इस आयोजन की तैयारिया प्रारंभ हो गई है, गरबा महोत्सव का प्रशिक्षण 1 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रतिदिन 5 बजे से 7,30 बजे तक हॉटल राजवंश मे चलेगा, प्रशिक्षण हेतु वाहन सुविधा पानी की टंकी से हॉटल राजवंश जाने के लिए रहेगी सभी उम्र के भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए ट्रेनिंग फीस दो सौ रुपये पर रखी गई है गरबा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियो से संकल्प प्रतिज्ञा परिवार ने रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है ।