: एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण के जरिये दी जा रही जानकारियां
Fri, Feb 3, 2023
एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण के जरिये दी जा रही जानकारियांगाडरवारा। विगत दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत मिशन अंकुर के अंतर्गत चीचली ब्लॉक की शासकीय शालाओं में कक्षा पहली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों का 5 दिवसीय एफ एल एन रिफ्रेशर प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में शुरू हो गया है। 7 फरवरी तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिदिन सुबह 9 से 5 बजे तक शिक्षको को राज्य शिक्षा केन्द्र से प्रशिक्षित डीआरजी शिक्षको को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना से हुआ । प्रशिक्षण मे डीआरजी विनोद सोनी, अजय मेहरा,लेखराम गौतम, मनीष नेमा, मनीष सोनी एवं धीरज जसाठी ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण शिक्षको के लिए बेहद जरूरी है। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सक्रिय रहकर विषय पर अपनी समझ बढ़ाएं। प्रशिक्षण में सभी डीआरजी व ने शिक्षको को प्रशिक्षण के आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयो से जुड़ी शिक्षको की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है।प्रशिक्षण की बीआरसी डी के पटैल, बीएसी अरुण दुबे द्वारा सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
: पाराशर की सेवानिवृति पर दी विदाई
Fri, Feb 3, 2023
पाराशर की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय राजेन्द्र बाबू वार्ड अंतर्गत समीपी ग्राम इमलिया की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक ओमप्रकाश पाराशर की शासकीय सेवा से सेवानिवृति पर शाला परिसर में उन्हें शाल, शीफल एवं उपहार भेंटकर विदाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षको ने उनके कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर मधुलता शर्मा, महेंद्र पटैल एवं निशा तिवारी सहित स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
: एमडीएम ने किया प्राथमिक शाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन
Fri, Feb 3, 2023
एमडीएम ने किया प्राथमिक शाला की व्यवस्थाओं का अवलोकनगाडरवारा। गत दिवस एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने ग्राम कामती में शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाला में बच्चों को मिल रहे पीएम पोषण की जानकारी ली एवं बच्चों को वेहतर पढ़ाई कराने के निर्देश दिये। शाला के शिक्षको ने इस दौरान शाला में पेयजल व्यवस्था में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। इस अवसर पर योगेन्द्र पटैल , रानू चौरसिया आदि उपस्थित रहे।