Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: "एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र अंतर्गत दुकानों के सामने रोड पर वाहन एवं सामान न रखने की दी हिदायात

Aditi News Team

Sat, Aug 24, 2024
जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र अंतर्गत दुकानों के सामने रोड पर वाहन एवं सामान न रखने की दी हिदायात उल्लेखनीय है कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात पुलिस, नगरपालिका एवं स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दुकानदारों को सामान को रोड पर न रखने, वाहनों को दुकान के सामने रोड न रखने की समझाईस दी जा रही है एवं जिन दुकानदरों द्वारा समझाईस को बाद भी निर्देशों का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र के व्यस्तम क्षेत्रों में की गयी कार्यवाही, एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु किया गया जागरूक :-* अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया गया अभियान के तहत पुलिस विभाग एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानीय दुकानों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी एवं दुकान का सामान रोड पर न रखने एवं वाहनों को रोड पर खडे न करने के संबंध में समझाया गया। समझाईस के बाद भी यातायात वाधित करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही :-‘एक दिन एक रोड’’ अभियान के तहत नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र के व्यस्तम रोड पर कार्यवाही की गयी एवं दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि भविष्य में दुकानों के सामने रोड पर सामान अथवा वाहन खडे पाये जाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें