Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: कलेक्‍टर ने उमरिया गौशाला का किया निरीक्षण दस हजार गौवंश के लिए डीपीआर बनाने के दिये निर्देश

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
कलेक्‍टर ने उमरिया गौशाला का किया निरीक्षण दस हजार गौवंश के लिए डीपीआर बनाने के दिये निर्देश  कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज रांझी तहसील अंतर्गत ग्राम उमरिया में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला उमरिया के खसरा नंबर 198/3 में 26.66 एकड भूमि में संचालित है, जिसमें लगभग 400 गौवंश हैं। कलेक्टर श्री सक्सेना ने उक्त भूमि पर दस हजार गौवंश के लिए विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए तथा आसपास पशुओं के लिए चारागाह के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कहा। गौशाला निरीक्षण के दौरान एसडीएम रांझी श्री रघुवीर सिंह मरावी, उपायुक्त नगर निगम श्री राजेन्द्र मिश्रा, उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी डॉ. प्रफुल्ल मून सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें