Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: जैन महिला मिलन द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई

Aditi News Team

Mon, Aug 19, 2024
जैन महिला मिलन द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई हटा दमोह। उपकाशी हटा में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम विदुषी शिष्या आर्यिकारत्न श्री मृदुमति माताजी एवं आर्यिकारत्न श्री निर्णयमति माताजी ससंघ का मंगल चातुर्मास चल रहा है ।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जैन महिला मिलन हटा शाखा द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय श्री पारसनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर में किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भाग लेकर बहुत ही आकर्षक राखियो का निर्माण किया ।इन राखियो को देखकर सभी ने सराहा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर वीरांगना स्वाति ,आस्था, शालिनी, प्रतिभा, राखी ,प्रीति, अनुभा आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें