Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: (हटा)दमोह,शरद पूर्णिमा पर जन्‍म लेने वाले नवजात को मिलेगा गिफ्ट पैकेट,अस्‍पताल प्रबंधन को सौपे गिफ्ट पैकेट

Aditi News Team

Tue, Oct 19, 2021

(हटा)दमोह,राष्‍ट्रीय संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर नगर के सिविल अस्‍पताल में जन्‍म लेने वाले हर नवजात शिशु को गिफ्ट उपहार पैकेट व खिलौने प्रदान किये जायेगें, ये सारे गिफ्ट पैकेट आज युवा के द्वारा सिविल अस्‍पताल प्रबंधन को सौंपे गये ।विवेक जैन रजपुरा ने बताया कि आचार्य श्री का ७६ वां जन्‍मदिवस यादगार बनाने के लिए नगर में विविध कार्यक्रम रखे गये है । उसी श्रृंखला में यह उपहार दिये जा रहे है जो कि १९ अक्‍टूबर की रात १२ बजे से २० अक्‍टूबर की रात १२ बजे तक जितने शिशुओं का जन्‍म होगा उन्‍हे उपहार प्रदान किये जायेगें । जैन युवा मिलन के महामंत्री आदित्‍य सिंघई ने बताया कि नगर में आचार्य श्री की सुयोग्‍य शिष्‍या आर्यिका रत्‍न श्री गुणमती माता जी का ससंघ पावन वर्षायोग चल रहा है ।धर्म की धारा निरंतर बह रही है, आचार्य श्री के संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए ये आयोजन किये जा रहे है ।
मेडीकल आफीसर डा. सौरभ जैन ने युवाओं का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ये आयोजन सदैव प्रेरणादायक होते है, इस अवसर पर संजय जैन, एडवोकेट विपुल, विनोद वर्मन, प्रभांशु, आदित्‍य, विवेक, अंचल, अरविन्‍द नेमा, स्‍टाफ नर्स संगीता सालोमन, नीमा सिसोदिया आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें