Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: मुख्यमंत्री चौहान से वायु सेना के कमांडिंग इन चीफ आर.जे. डकवर्थ ने की भेंट

Aditi News Team

Tue, Nov 9, 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वायु सेना के केंद्रीय एयर कमांड हेड क्वार्टर प्रयागराज के कमांडिंग इन चीफ श्री आर.जे. डकवर्थ ने निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाढ़ के समय लोगों की जान बचाने में वायु सेना की सक्रिय भूमिका और त्वरित सहयोग के लिए का आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य को जब भी वायु सेना के सहयोग की आवश्यकता हुई वायु सेना ने बिना समय गवाएँ राज्य सरकार का सहयोग किया है। प्रदेशवासियों की ओर से मैं वायु सेना का आभारी हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वायु सेना पर हमें गर्व है। सेना देश के गौरव और विश्वास का आधार है। कमांडिंग इन चीफ श्री आर.जे. डकवर्थ ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को मध्यप्रदेश में संचालित वायु सेना के केंद्रों के संबंध में जानकारी दी। श्री डकवर्थ ने ग्वालियर में वायु सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं में वृद्धि के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री डकवर्थ को पौधा भेंट किया। श्री डकवर्थ ने वायु सेना की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Tags :

जरूरी खबरें