Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

: नरसिंहपुर,ब्लाइंड स्टिक मिलने से खुश हैं दृष्टिहीन रमेश “खुशियों की दास्तां”

Aditi News Team

Mon, Nov 22, 2021

नरसिंहपुर । जिले की जनपद पंचायत चीचली के ग्राम कान्हरगांव के दृष्टिहीन नि:शक्त रमेश आत्मज आशाराम जब जनसुनवाई में पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना में उनकी नेत्रज्योति चली गई थी। इस कारण से उन्हें आने- जाने में परेशानी होती है। इस पर अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर ने मौके पर ही रमेश को ब्लाइंड स्टिक प्रदान की। इसके बाद रमेश कहते हैं कि अब ब्लाइंड स्टिक मिलने से उन्हें आने- जाने में दिक्कत नहीं होगी और बहुत सहूलियत होगी। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Tags :

जरूरी खबरें