Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को बनाएं आसान और लाभकारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: नरसिंहपुर,जिले की सपना पटेल को मिला राष्ट्रीय बालश्री अवार्ड

Aditi News Team

Fri, Mar 26, 2021

नरसिंहपुर,जिले में निवासरत सपना पटेल पिता श्री इमरत सिंह पटेल, होमगार्ड सैनिक निवासी ग्राम कठौतिया, तहसील करेली जिला नरसिंहपुर को गद्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय बालश्री अवार्ड 2016 मिला है। यह अवार्ड राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है परन्तु वर्तमान में कोविड-19 के बढते संक्रमण के कारण यह अवार्ड कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा प्रदान किया गया।
   यह अवार्ड महिला एवं  बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष दिया जाता है। इस अवार्ड में प्रशस्तिपत्र के साथ शील्ड व 30000 रूपये की राशि एफडी के रूप में प्रदान की जाती है।

Tags :

जरूरी खबरें