Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया गौरतला राशन दुकान का निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएँ

Aditi News Team

Thu, Mar 10, 2022

नरसिंहपुर। प्रोजेक्ट निदान के तहत कलेक्टर श्री रोहित सिंह व सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिले के गोटेगांव विकासखंड के ग्राम गौरतला में राशन दुकान का निरीक्षण बुधवार को किया। यहां उन्होंने राशन की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राशन दुकान में दर की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति संचालक से जानकारी ली कि अब तक कितने लोगों को राशन दिया गया है, अन्न उत्सव मनाया जाता है या नहीं।
         ग्रामीणों से चर्चा के दौरान बताया गया कि यहाँ हैंडपम्प चालू नहीं है और जो हैंडपम्प चालू है उनसे गंदा पानी आता है। इस सम्बंध में कलेक्टर श्री सिंह ने ईई पीचई को हैंडपम्प मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें