Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: ग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ प्रोग्राम के तहत सेमीनार का किया आयोजन

Aditi News Team

Fri, Apr 22, 2022
छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के निर्देश पर ‘‘सायबर काईम अवेयरनेस’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है। जिसके तहत 20 अप्रैल को ‘‘विक्रांत ग्रुप ऑफ कॉलेज’’ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये सायबर काईम से रोकथाम विषय पर एक सेमीनार आयोजित किया गया। सेमीनार का प्रारंभ अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डौतिया ने किया। उन्‍होंने उपस्थित सभी कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को सायबर क्राईम की परिभाषा तथा ठगों द्वारा की जाने वाली ऑनलाईन ठगी के तरीकों से अवगत कराया। इसके साथ ही इनसे बचाव के तरीके भी समझाएं। सेमीनार में उपस्थित सायबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी को फायनेशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, मेट्रोमोनियल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, स्‍टाकिंग फ्रॉड, बुलिंग, रेनसमवेयर, मालवेयर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सायबर क्राइम अवेयरनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्‍य आने वाली पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। इस सेमीनार में थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक के.पी.एस. यादव, प्रभारी सायबर सेल उनि0 रजनी रघुवंषी, प्रआर0 के0पी0 यादव तथा विक्रांत कॉलेज के सेक्रेटरी विक्रांत सिंह राठौर, प्रिंसिपल प्रोफेसर आनंद सिंह विसेन सहित कॉलेज का समस्‍त स्‍टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें