Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

: गाडरवारा,रमसा के एडीपीसी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Dec 12, 2021

गाडरवारा। गत दिवस राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी जी एस पटैल ने चीचली बीईओ ए एस मसराम के साथ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखा खैरी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने निदानात्मक कक्षाओं के संचालन, अर्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन व मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को बच्चो को दर्शित कराने सहित उनकी कठिनाइयों का निराकरण, प्रायोगिक कार्य कराने , डेली डायरी के लेखन एवं वोकेशनल पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश शिक्षको को दिए। इस अवसर पर स्कुलो के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी ।

Tags :

जरूरी खबरें