Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: गाडरवारा,प्रदीप ब्रिजपुरिया बने समिति अध्यक्ष

Aditi News Team

Thu, Jan 20, 2022

गाडरवारा। एक दशक से समाजहित में समर्पित संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की गतदिवस संरक्षक मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम साईं बाबा के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर बैठक प्रारंभ की गई जिसमे संरक्षक मंडल सदस्य कुशलेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक राय, समिति संस्थापक आशीष राय, सचिव बबलू कहार, कोषाध्यक्ष सकिर खान की उपस्तिथि में समिति की सम्पूर्ण इकाईयों को एक सूत्र में समाहित कर नवीन कार्यकारणी एवं सदस्यता अभियान का प्रस्ताव पारित हुआ। संरक्षक एवं मुख्य कार्यसमिति की रजामंदी के उपरांत प्रदीप ब्रिजपुरिया को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। तदपश्चात साईं चुनरी एवं उदी लगाकर कार्यप्रभार सौपाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमो एवं नवीन सदस्यता अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। श्री ब्रिजपुरिया की नियुक्ति पर शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाये प्रेषित की।

Tags :

जरूरी खबरें