Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: गाडरवारा,एसडीएम ने किया पिंक बूथ एवं कम्युनिकेशन दल की महिलाओ का सम्मान 

Aditi News Team

Thu, Jul 7, 2022
एसडीएम ने किया पिंक बूथ एवं कम्युनिकेशन दल की महिलाओ का सम्मान गाडरवारा। गत रात्रि स्थानीय बीटीआई स्कूल में एसडीएम एवं नपा गाडरवारा निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने नपा निर्वाचन गाडरवारा के पिंक बूथ केंद्रों के महिला मतदान दलों एवं कम्युनिकेशन दलों के महिला सदस्यों को माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर एसडीएम ने महिला कर्मचारियों से कहा कि नगरपालिका चुनाव सभी के द्वारा पूर्ण सक्रियता से कार्यो को संपादित किया गया इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है। कम्युनिकेशन दल की लगातार तत्परता से ही हर 2 घण्टे में बूथ केंद्रों से मतदान की जानकारी जल्द मिलती रही। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार राजेंश मरावी सहित निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें