: म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर ने न्यायिक क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Fri, Jun 21, 2024
म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर ने न्यायिक क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
नरसिंहपुर-म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर जिनमें प्रमुख रुप से न्यायिक क्षेत्र में आरक्षण सहित अन्य मांगों के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जिला कलेक्टर नरसिंहपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।नरसिंहपुर अजाक्स जिलाध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार-ने बताया कि म.प्र में न्यायिक क्षेत्र में अधिसूचित जाति/ जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जावे, साथ ही भर्ती प्रक्रिया के दौरान साक्षात्कार की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जाय,एवं साक्षात्कार समिति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। ताकि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।ज्ञापन के दौरान प्रमुख रुप से मलखान मेहरा सह संरक्षक अजाक्स, पूर्व जिलाध्यक्ष- एस.के मेहरा ,जे.एस धुर्बे, तरुणलता धुर्वे, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,एन.एल अहिरवार,रंजीत कुमार चौधरी संभागीय उपाध्यक्ष, सतीश चौधरी जिला उपाध्यक्ष,जगदीश किशनपुरी तह.अध्यक्ष,जिला महासचिव - बी.डी अहिरवार , धनीराम कोरी,लीलाधर चौधरी,धर्मेंद्र मेहरा,घनश्याम जाटव, शोभाराम उईके, विनोद ठाकुर ऑडिटर जिला सचिव- विद्यासागर चौधरी,देवेंद्र पगारे,राजेश चौधरी ,श्रीमती सरोज उईके, एल डी मेहरा,देवी सिंह चौधरी,सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
: योग अभ्यास के साथ-साथ पुस्तकों का हुआ वितरण
Fri, Jun 21, 2024
योग अभ्यास के साथ-साथ पुस्तकों का हुआ वितरण
(गाडरवारा) विश्व योग दिवस के अवसर पर चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। रेडियो से प्राप्त निर्देशों के अनुसार योग गुरु सौरभ सोनी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी, शिक्षको तथा छात्र-छात्राओं को तीन चरणों में योगाभ्यास कराया गया। जनप्रतिनिधि अंतर्गत मुकेश मरैया, पार्षद शंकर ताम्रकार, के एल साहू, नीरज पैगवार, डॉक्टर चंद्रकांत गुप्ता, जनपद पंचायत से धनाराम उईके, नगर परिषद चीचली के सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, शिक्षा विभाग से बीआरसी डी के पटेल इत्यादि ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। विद्यालय के शिक्षकों में भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, जीएस मेहरा, हेमंत शुक्ला, विनीत नामदेव के आर रजक सहित स्टाफ की उपस्थिति रही।
: हाई स्कूल निमावर में शिक्षक ने दिया योग-सन्देश
Fri, Jun 21, 2024
हाई स्कूल निमावर में शिक्षक ने दिया योग-सन्देश
गाडरवारा। विश्व योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शास० हाई स्कूल निमावर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्राम के नागरिकों आदि ने भाग लिया व योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य श्री अरुण तिवारी व योग प्रभारी शिक्षक संजय श्रीवास्तव ने योग, ध्यान, व्यायाम और सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कार्य पूर्ण कराया एवं योग से होने वाले लाभ बताये। विदित हो कि संजय श्रीवास्तव विगत सत्र से ही शाला में प्रति सप्ताह- प्रत्येक बुधवार को शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त, समय देकर योग शिविर का निरंतर आयोजित करते आ रहे हैं।