Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

मूंग खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश, : कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Aug 10, 2026

मूंग खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश,

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

जिले में मूंग उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को सिहोरा कृषि मंडी, नूर वेयरहाउस, कौरव वेयरहाउस (केकरा), गुर्जर वेयरहाउस (जमाडा रोड) तथा कृष्ण वेयरहाउस (गाडरवारा) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने उपार्जित मूंग की गुणवत्ता की जांच तथा तौल, भंडारण एवं पंजीयन की प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्रों पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से संचालित होती रहें। साथ ही बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए फसल के सुरक्षित भंडारण हेतु पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

किसानों ने बताया कि तुलाई कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है।इस पर कलेक्टर ने तुलाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह तुलाई का कार्य जल्दी से प्रारम्भ किया जाये।किसानों ने बताया कि स्लॉट बुक करने के बाद तुलाई नहीं हो पायी इस पर कलेक्टर ने कहा कि समिति प्रबंधक सूची बनाकर प्रस्तुत करे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

तहसीलदार गाडरवारा प्रियंका नेताम

जरूरी खबरें