: गाडरवारा,विश्व हाथ धुलाई दिवस पखवाड़े का आयोजन शुरू
Tue, Oct 5, 2021
गाडरवारा। शालाओं में विद्यार्थियों एवं शिक्षको की सुरक्षा एवं शाला परिसर को कोविड 19 संक्रमण से सुरक्षित रखने हेतु इस वर्ष 2 अकटुबर से 18 अकटुबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हए स्कूल शिक्षा विभाग के जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की तत्सबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा विधिवत निर्देश जारी कर स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित गतिविधियों को ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित करते हुए शाला स्तर पर कोविड प्रोटोकाल के तहत आयोजित करने के निर्देश दिये गए है एवं इस वर्ष विश्व हाथ धुलाई दिवस की थीम "हमारा भविष्य स्वच्छ हाथों में" रखी गई है । स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शालाओं में 6 एवं 7 अकटुबर को शाला में नवनिर्मित हाथ धुलाई ईकाई की शिक्षको एवं विधार्थियो के साथ सेल्फी लेना, 8 एवं 9 अक्टूबर को साबुन से हाथ धोने के चरणों का प्रशिक्षण एवं शाला में व्यवस्था संधारित करना , 11 अकटुबर को साबुन से हाथ धुलाई की विभिन्न अवसरों पर चर्चा करते हुए समूह में चित्र बनाना एवं शालाओं में सुरक्षित पेयजल के भण्डारण एवं सही तरीके से रखने हेतु बढ़ावा देना तथा परिचर्चा एवं प्रशिक्षण, 12 अकटुबर से 18 अकटुबर तंक शाला में सामुहिक रूप से हाथ धुलाई करते हुए स्वच्छ हाथों का विधार्थियो एवं शिक्षक का समूह फ़ोटो लेना आदि गतिविधियों को करवाना है। इसके अलावा 18 अक्टूबर तक विद्यार्थियो द्वारा ग्राम सभाओं में साबुन से हाथ धोने का डेमो प्रदान करना, शालाओं में उपलब्ध जल स्रोतों से पानी की गुणवत्ता जांच पीएचई विभाग की प्रयोगशाला कार्य भी करवाना है। उल्लेखनीय है की राज्य शिक्षा केन्द्र ने उपरोक्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग ब्लॉक एवं जिला स्तर से कराने के निर्देश भी दिए है। बीईओ प्रतापनारायण, ए एस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद झारिया, मनीराम मेहरा, अरुण दुबे ने समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रभारियों से स्वच्छता पखवाड़े की गतिविधियों को 18 अकटुबर तक संपन्न कराये जाने की अपील की है।
: रायसेन,स्वास्थ्य मंत्री ने सांची में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Sun, Oct 3, 2021
स्वास्थ्य मंत्री ने सांची स्वास्थ्य केंद्र परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
रायसेन । स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य अमले से नियमित उपस्थिति, मरीजों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए मरीजी के त्वरित और बेहतर उपचार के संबंध में निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा स्वयं झाड़ू लगाकर परिसर में सफाई की और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई रखने का संदेश दिया
: जबलपुर,कोरोना कण्ट्रोल रूम पहुंचकर कलेक्टर ने लिया डाटा एण्ट्री का जायजा
Tue, Sep 28, 2021
जबलपुर। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के चौथे चरण में हुये वैक्सीनेशन की ऑनलाइन एण्ट्री के कार्य का आज शाम कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने दमोहनाका स्थित कोरोना कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर पहुँचकर जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने आज हुये वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत ऑनलाइन एण्ट्री दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत, एसडीएम अधारताल नम: शिवाय अरजरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया भी इस मौके पर मौजूद थे। कोरोना कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर के बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने तहसीली कार्यालय जबलपुर में वैक्सीनेशन की ऑनलाइन एण्ड्री के कार्य का जायजा भी लिया।