: गाडरवारा ,आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशन
Fri, Sep 30, 2022
आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशनगाडरवारा। गत दिवस जबलपुर में आयोजित शालेय संभागीय वुशू (मार्शल आर्ट) खेल प्रतियोगिता में स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रो ने पीटीआई सत्यप्रकाश ढिमोले के निर्देशन में नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवांवित किया। विद्यालय के छात्र अमन ठाकुर, मनीष धानक, भूपेंद्र अहिरवार, शुभी श्रीवास्तव एवं सौरभ साहू ने स्वर्ण पदक, विशेष खंगार, कृष्णकांत कर्ण ने रजत पदक एवं सुधांशु ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया । स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र 8 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इसी प्रकार जबलपुर में ही आयोजित संभागीय कुराश( मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में भी विद्यालय के ही छात्र आदर्श पटेल एवं आकाश तिनगुरिया ने गोल्ड मेडल जीता । उक्त दोनों छात्र विदिशा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छात्रो की सफलता पर बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल , प्राचार्य के के वर्मा एवं सम्पूर्ण स्टाफ ने बधाइयां दी है।
: गाडरवारा, विकासखण्ड स्तरीय खो खो प्रतियोगिता आयोजित
Tue, Sep 27, 2022
विकासखण्ड स्तरीय खो खो प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के वार्षिक खेल कैलेंडर सत्र 2022- 23 के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय शालेय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय काबरा मेमोरियल स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के तहत साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत कन्या नवीन, कन्या शाला, बीटीआई एवं आदर्श गाडरवारा संकुल की टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल, प्रभारी प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे , बीएसी संदीप स्थापक , वंदना ओझा की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने सभी टीमो को अच्छे प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अलग अलग मैच खेले गए एवं अंत मे अलग अलग आयु वर्ग के लिए संपूर्ण साईंखेड़ा ब्लॉक की टीम का चयन किया गया जो जिला स्तर पर खो खो प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई मुकेश पटैल, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, अजय सोनी, अनुराग दुबे, यूनिस हुसैन, परेश शर्मा, सिराज अहमद, पवन राजोरिया आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। प्रतियोगिता में भूपेश ठाकुर, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी, रामेश्वर बघेल सहित अनेक
छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
: नरसिंहपुर, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ
Sun, Sep 18, 2022
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभनरसिंहपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया एवं स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वीरेन्द्र पटैल की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय में रविवार को किया गया। अतिथियों ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जिले में 20 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। इस दौरान 5 वर्ष तक के लगभग एक लाख 66 हजार 958 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन रविवार 18 सितम्बर को बच्चों को टीकाकरण केन्द्रों पर पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। 19 एवं 20 सितम्बर को घर- घर जाकर छूटे हुये बच्चों को पोलियो निरोधक दवाई की खुराक दी जायेगी।इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कुमार जैन अन्य जनप्रतिनिधि और डॉक्टर्स मौजूद थे।