: भोपाल,जिला प्रशासन की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
Sat, Nov 28, 2020
100 करोड़ मूल्य की 20 हजार वर्ग फीट शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त,अवैध 45 दुकानों को हटाया
गया
भोपाल जिला प्रशासन ने आज नगर निगम और पुलिस बल के साथ मिलकर 100 करोड़ रूपये कीमत की लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। शनिवार की सुबह हुई यह कार्यवाही शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। भोपाल रेल जंक्शन के सामने स्थित इस बेशकीमती भूमि को कुछ लोगों ने अवैध रूप से व्यावसायिक संस्थान निर्मित करने के अलावा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संचालन का अड्डा बना रखा था। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 45 अवैध दुकानों को जेसीबी मशीन द्वारा हटा दिया है सभी दुकानों को हटाकर शासन की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण से मुक्त करा दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त अतिक्रमण से मुक्त कराई गई ज़मीन का औसत मूल्य लगभग 100 करोड़ है। अपर कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने बताया कि इस संबंध में न्यायालयीन प्रकरण भी था जिसमें शासन के पक्ष में निर्णय हो चुका था। उन्होंने बताया कि यहां पर रहने वाले लोग भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। लगातार कार्रवाई करने के बाद और इनके विरुद्ध अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी अतिक्रामकों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया था जिसके बाद नियमत: आज की कार्यवाही की गई। श्री यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान सभी तरह की सावधानी और सतर्कता बरती गई।
: होशंगाबाद,एक ही परिवार के तीन लोगो की ट्रेक्टर से कुचलकर की हत्या
Sat, Nov 28, 2020
होशंगाबाद- जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम आयपा में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगो की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद हत्यारा खुद ही ट्रेक्टर से सिवनी मालवा थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया । बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था पर जुताई को लेकर आज विवाद हुआ और उसके बाद ग्राम के ही दूसरे पक्ष के युवक ने तीन लोगों को ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला।
पुलिस अधीक्षक संतोष गौर का कहना –
होशंगाबाद की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम आयपा के दो परिवारों में पुरानी रंजिश इतनी बढ़ गई कि आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को ट्रेक्टर से कुचलकर बेरहमी से मार डाला, तीनो की घटना स्थल ग्राम आयपा में ही मौत हो गई, घटना को अंजाम देकर हत्यारा अनवर खुद ही पुलिस के पास पंहुचा और स्वयं ने जुर्म कबूल कर लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम आयपा पहुंची वहीं होशंगाबाद एसपी संतोष गौर भी घटना स्थल पहुंचे। घटना में राजू उर्फ राजेन्द्र, कुँवर सिंह सहित 11 साल के मासूम बच्चे आयुष यदुवंशी की मौत हुई है। फिलहाल मामला पारिवारिक जमीनी विवाद का बताया जा रहा है लेकिन पुलिस जाँच में जुट गई है कि आखिर इतने संघीन मामले के पीछे बजह क्या है और हत्या में कितने लोग शामिल थे।
: नरसिंहपुर,पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा,1 आरोपी गिरफ्तार
Sat, Nov 28, 2020
नरसिंहपुर ।
अंधी हत्या का खुलासा, एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में थाना मुंगवानी पुलिस को सफलता।
मृतक के ही खेत में की गयी थी हत्या:-
दिनांक 26.10.2020 को प्रार्थी राकेश राजौरिया पिता उमेश दत्त राजौरिया निवासी मुंगवानी द्वारा थाने में आकर रिर्पोट दर्ज करायी गयी थी कि उसके भाई अभिषक उर्फ अब्बू राजौरिया का शव उसके खेत में पडा हुआ है। सूचना पर थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुचकर तस्दीक की गयी तो मृतक की हत्या होने प्रतीत होने पर आज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुंगवानी में अपराध क्रमांक 289/2020 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम:-
प्रकरण में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक अभिषक उर्फ अब्बू राजौरिया के ही खेत में हत्या कर फरार हो जाने एवं प्रथम दृष्टया हत्या के आरोपियों के संबंध में कोई सुराग न होने से आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी गोटेगांप श्री परषोत्तम मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोहित पटैल, प्रधान आरक्षक दिनेश घोषी, आरक्षक गौतम, आरक्षक देवदत्त एवं आरक्षक उत्तम की विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
हत्यारा करता था मृतक के खेत में ही काम:-
गठित टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय कर एवं अन्य माध्यमों से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि मृतक के खेत मंक काम करने वाला नौकर रम्मू गौड घटना दिनांक के बाद बहाना बनाकर काम छोड कर कही चला गया है। उक्त नौकर के काम पर बापस न आने से पुलिस का उस पर संदेह हुआ रम्मू गौड द्वारा ही संभवतः घटना को अजाम दिया गया है। संदेही रम्मू गौड के संबंध में किसी को काई जानकारी न होने पर उसके संबंध में बारीकी से तस्दीक करने हेतु मुखबिरों को सक्रय किया जिनसे जानकारी प्राप्त हुयी कि वह वर्तमान में केरपानी एवं समनापुर में काम कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना मुगवानी पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली से आरक्षक प्रहलाद एवं आरक्षक करन पटैल की मदद से संदेही को ग्राम केरपानी पुल के पास से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गयी।
पैसों के लेनदेन को लेकर की गयी थी हत्या, आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म:-
संदेही रम्मू गौड को पुलिस द्वारा गिरफ्त में लेने के बाद उसके गहनता से पूछताछ की गयी जिस पर आरोपी रम्मू गौड मृतक अभिषक उर्फ अब्बू राजौरिया से मजदूरी के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ जिसके परिणाम स्वरूप दोनों में झगडा हो गया झगडे के दौरान रम्मू ठाकुर द्वारा मृतक के सिर पर पत्थर से बार किया गया जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी द्वारा यह भी कबूल किया गया कि उसके द्वारा हत्या हो जाने के उपरान्त वह अपने आप को बचाने हेतु भाग गया था।
अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तार हेतु 10 हजार का नगद घोषित किया गया था:-
घटना में मृतक अभिषक उर्फ अब्बू राजौरिया की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर फरार होने के संदेह होने पर आरोपी की सूचना देने वाले, पतासाजी करने वाले एवं आरोपी की गिरफ्तारी करने पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा 10 हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा की गयी थी।