: नरसिंहपुर,तीन रेत से भरे हाइवा जप्त
Tue, Oct 19, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले में ओवरलोड वाहनों एवं खनिजों के अवैध परिवहन, खनन एवं भंडारण के विरूद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत मंगलवार को पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राजमार्ग चौराहे से तीन रेत से भरे हाइवा जप्त कर प्रकरण बनाकर परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया है। ये वाहन ओवरलोड थे।
: कटनी,नमक गोदाम के पास मिली लाश, आरोपियों का सुराग नहीं, जांच में जुटी पुलिस
Mon, Oct 18, 2021
कटनी । माधवनगर थाना अंतर्गत नमक गोदाम में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई हैं। युवक की हत्या पत्थर पटक की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि माधवनगर स्थित नमक गोदाम के पास देर रात खैबर लाइन निवासी 35 वर्षीय भोजा उर्फ सुशील पिता स्वर्गीय चंचल दास ठारवानी की सिर में पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। भोजा की रक्तरंजित लाश रविवार को नमक गोदाम क्षेत्र से बरामद की गई है। पुलिस के पास आरोपियों के संबंध में अभी सुराग नहीं हैं। माधवनगर थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
कटनी से श्यामलाल सूर्यवंशी की रिपोर्ट
: नरसिंहपुर, गिट्टी से भरे तीन हाईवा जप्त
Sun, Oct 17, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देश पर जिले में ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र शर्मा की टीम द्वारा गिट्टी से भरे तीन हाइवा शनिवार को जप्त किये गये। रॉयल्टी के अनुसार ये वाहन ओवरलोड थे। प्रकरण बनाकर इन वाहनों को पलोहा थाना परिसर में खड़ा किया गया है।