: नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को गुना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, Apr 15, 2022
गुना। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सीएसपी गुना श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में कैंट थाना प्रभारी श्री विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम ने बालिका का अपहरण तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।थाना कैंट में 07 सितंबर 2020 की शाम को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई हैं। रिपोर्ट पर थाना कैंट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुये अपहृता की सघनता से तलाश कर थाने की टीम ने दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।दस्तयाबी के बाद बालिका ने अपने कथनों में बताया कि ग्राम नेसकला निवासी भूरा मेहतर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था तथा उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। जिसके आधार पर प्रकरण में पास्को एक्ट की धारा का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना कृत्य स्वीकार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
: शातिर वाहन चोर इंदौर पुलिस की गिरप्त में
Sat, Apr 9, 2022
इंदौर। पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्र तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया ने संपत्ति संबंधी वारदातों, वाहन चोरी तथा नकबजनी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्य में अति.पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एवं थान मल्हारगंज पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही चोरी की चार मोटरसाईकिल भी पुलिस ने बरामद की है। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि मल्हारगंज क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी की मोटर साईकले बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थान मल्हारगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रहीम खान उर्फ नोनू पिता कल्लू खान उम्र 22 साल निवासी ई सेक्टर नाले के पार चंदन नगर इन्दौर तथा शाहरुख उर्फ सोनू काला पिता सरफुद्दीन उम्र 22 साल नि. ई सेक्टर चंदन नगर इन्दौर को पकड़ा। जिनके पास से चार मोटरसाईकिल भी पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोटरसाईकिलें थाना जूनी इन्दौर, थाना चंदन नगर, थाना मल्हारगंज तथा थाना खुडेल क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया। आरोपियों से शहर की अन्य वाहन चोरियों की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।की गिरफ्त में
: नरसिंहपुर,आदतन अपराधी रवि राठौर का जिला बदर
Sat, Apr 9, 2022
आदतन अपराधी रवि राठौर का जिला बदर
नरसिंहपुर, 08 अप्रैल 2022. मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के प्रावधानों के तहत जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित सिंह ने जिले के एक आदतन अपराधी को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना स्टेशनगंज नरसिंहपुर के ग्राम रौंसरा निवासी रवि पिता नरेश राठौर को जिला बदर किया गया है। रवि राठौर को नरसिंहपुर जिला और उससे लगे जिलों छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रायसेन एवं होशंगाबाद की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित सिंह ने रवि राठौर को आदेशित किया है कि वह उक्त आदेश की प्राप्ति के 48 घण्टों के भीतर उक्त जिलों की सीमाओं से बाहर चला जावे तथा अपने आचरण में सुधार करे। साथ ही इस जिले की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक जिला दण्डाधिकारी की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करे। जिला बदर की अवधि में जारी आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी।उल्लेखनीय है कि रवि राठौर के विरूद्ध एक राय होकर गाली- गलौच कर जान से मारने की धमकी देने, सट्टा- पट्टी काटने, अवैध धारदार बका रखे मिलने, जुआ खेलने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आदि के 15 प्रकरण दर्ज हैं।