: खरगोन में मिलावट से मुक्ति अभियान में हुई बड़ी कार्रवाई
Sat, Jul 30, 2022
मिलावट से मुक्ति अभियान में खरगोन में हुई बड़ी कार्रवाई,500 किलो नकली घी और लगभग 1682 लीटर खाद्य तेल पकड़ाया
मिलावट से मुक्ति अभियान में बड़ी कार्यवाही करते हुए खरगोन जिले में प्रशासन ने बड़ी मात्रा में नकली घी और खाद्य तेल जप्त किया है। कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम कुमार के निर्देशन में प्रशासनिक दल ने खरगोन की भीकनगांव तहसील के बमनाला गाँव में लगभग 500 किलो नकली घी और 1682 लीटर खाद्य तेल जप्त किया है। निसार इब्राहिम निर्बान खान खाद्य तेल का मिश्रण कर व्यापार कर रहा था। तेल के गोदाम से मधुर रूचि दावत कीर्ति और अनमोल आदि ब्रांड के रैपर और पैकिंग करने वाली बोतल और केन बरामद किए गए हैं।
भीकनगांव में न्यू इजी किराना स्टोर और गुलमोहर कॉलोनी स्ट्रीट नेशनल ट्रेडर्स की भी जाँच की गई। बड़ी मात्रा में संदेहास्पद खाद्य सामग्री मिली। जाँच के दौरान केमिकल इतनी मात्रा में मिला, जिससे 10 हजार लीटर नकली घी बनाया जा सकता है। कई तरह के अन्य केमिकल एसेंस, एसिड और गैस चूल्हा सिलेंडर, पैकेजिंग मशीन आदि सामग्री भी मिली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थ, घी, सोयाबीन तेल एसेंस और खोपरा तेल आदि के नमूने जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
: क्राईम ब्रांच भोपाल ने अवैध मादक पदार्थ एम.डी ड्रग्सप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Fri, Jul 22, 2022
क्राईम ब्रांच भोपाल ने अवैध मादक पदार्थ एम.डी ड्रग्सप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराघ शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में थाना क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को पकड़ा है।क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लङका सेन्ट्रल लाइब्रेरी ग्राउन्ड थाना तलैया के पास अवैध मादक नशीला पदार्थ MD पाउडर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान से अमान खान उर्फ अमान मलिक पिता अमजद खान उम्र 28 साल निवासी बुधवारा हाथीखाना थाना तलैया भोपाल घेराबंदी कर पकडा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर प्राप्त हुआ। जिसे विधिवत जब्त किया गया।
: अलीराजपुर पुलिस ने वाहन चोर पकड़ा, तीन दुपहिया वाहन जब्त
Fri, Jul 8, 2022
अलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने संपत्ति संबंधी वारदातों, वाहन चोरी तथा नकबजनी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु एवं अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अलीराजपुर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री शिवराम तरोले एवं टीम ने एक वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।फरियादी दिलीप पिता कालुसिंह, निवासी रामसिंह की चोकी की, फरियादी जितेन्द्र पिता हरसिंह, निवासी चांदपुर रोड एवं कर्मचारी कॉलोनी से प्रकाश पिता विक्रमसिंह, निवासी कोटबू ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की थी कि उनकी मोटरसाईकिल कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान कोतवाली थाना पुलिस टीम को पांच जुलाई को मुखबिर से घटना के आरोपियों के बारें में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने संदेही कलसिंह पिता नमलिया जाति भीलाला उम्र 21 साल निवासी भुरीआम्बा थाना कठ्ठीवाडा को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अलीराजपुर कस्बों से उक्त तीन मोटरसाईकिल चुराना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चुराई गई 03 मोटरसाईकिल कुल कीमत चार लाख 58 हजार रूपए की जप्त की है।