: पिता भाई एवं मामा के विरूद्ध अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज
Tue, Nov 15, 2022
पिता भाई एवं मामा के विरूद्ध अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्जथाना माढेाताल में श्रीमति श्रद्धा पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी विजय नगर ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी वर्ष 2012 में नगना सूरतलाईन निवासी कपिलेश पटेल से हुई थी। विवाह के पश्चता हम दोनेां मंे आपसी मदभेद होना शुरू हो गये थे जिसके चलते वह कई बार वह अपने मायके में रहने चली जाती थी। उसके पिता रोकड पटेल एवं भाई सचिन निवासी एसबीआई चौक तथा मामा रामशंकर निवासी खजरी खिरिया ने उसके नाम से थाना एवं वरिष्ठ अधिकारी कार्यालयों में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पति ने उसका गर्भपात कराया है एवं उसके पति व पति के परिवार वालों द्वारा दहेज के लिये प्रताडित किया जाता है जो कि सत्य नहीं है। उसके पिता, मामा, एवं भाई उस पर दबाव डालकर उसे थाने लेकर गये थे जहॉ पर उसने अपने पति एवं पति के परिवार वालों के विरूद्ध कोई भी अनावश्यक बाते नहीं लिखवाई । उसके पिता, मामा एवं भाई ने उसे भडकाकर एवं दबाव डलवाकर उसके पति के घर में रखे नगद 8 लाख रूपये मंगवा लिये एवं उसके पति केें ज्वाईट एकाउंट से लगभग 180 तोला सोना भी निकलवाकर उसके पिता, मामा एंव भाई ने स्वयं के पास रख लिया, कुछ दिनेा बाद उसे पता चला कि उसके पति के विरूद्ध जिला न्यायालय में दहेज प्रताडना एंव अन्य मुकदमें दर्ज किये गये है, उसके पिता रोकड पटेल, भाई सचिन एवं मामा रामशंकर से इस बात का विरोध किया तो तीनो ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे 4 दिन तक कमरे मे बंद कर भूखे रखा वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भागी। उसे जानकारी मिली कि उसके पिता, भाई एवं मामा उसे जान से मारने के लिये तलाश कर रहे है जो उसके पति की सम्पत्ति हडपना चाहते हैं, तथा उसकी हत्या कर इलजाम उसके पति एंव पति के परिवार वालों पर लगाना चाहते है। उसके अपने पति, भाई एवं मामा ने उसके पति की झूठी शिकायतें की है क्योंकि न ही उसका कभी गर्भपात हुआ है और न ही उसे ससुराल वालों ने कभी दहेज के लिये प्रताडित किया गया है। उसके पिता , भाई एंव मामा उसके पति की जमीन अपने नाम करवाने हेतु दबाव बना रहे थे जब उसके पति ने तीनों की बात नहीं मानी तो उसे माध्यम बनाकर उसके पति एवं पति के परिजनांे को झूठी शिकायत कर परेशान किया है, इसके साथ ही एक झूठा प्रकरण न्यायालय में दर्ज करवा दिया है।जून 2021 में वह मायके मे रहने गयी थी तब नगद 8 लाख रूपये एवं 180 तोला सोना अपने पिता के घर ले कर गयी जो उसके पिता, भाई एवं मामा ने रख लिया है, वापस नहीं कर रहे हैं, वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते है।शिकायत पर पिता, भाई एवं मामा के विरूद्ध धारा 294,406,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विेवेचना मंे लिया गया।
: अवैध उत्खनन मामले में वन विभाग द्वारा पोकलेन मशीन की गई जप्त
Tue, Nov 15, 2022
गुना कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए., वनमण्डाधिकारी गुना श्री हेमन्त कुमार रायकवार के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी श्री सर्वेश सोनवानी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र गुना दक्षिण के अंतर्गत सह परिक्षेत्र बजरंगढ की बीट गेडाबर्रा के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक आर.एफ. 125 में मुखबिर की सूचना के आधार पर वनस्टाफ द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। पूरी रात लगातर 12 घण्टे चली कार्यवाही में अवैध उत्खनन करने के अपराध में संलिप्त एक पोकलेन मशीन जप्त की गयी। पोकलेन मशीन द्वारा मौका स्थल पर वन भूमि पर एक गड्डा खुदा हुआ पाया गया। गड्डे के पास ही पोकलेन मशीन की चेन के निशान जमीन पर उभरे हुये पाये गये, जिसकी निशानदेही के आधार पर पोकलेन मशीन मिली। आरोपी मशीन को पेडो़ के पीछे छुपाकर अंधेरा का फायदा लेकर मौका स्थल से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) (छ) (ज), धारा 52 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त पोकलेन मशीन को थाना बजरंगढ़ में रखा गया।सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष रूप से सर्व श्री सर्वेश सोनवानी उप उनमण्डलाधिकारी गुना, विवेक चौधरी परिक्षेत्राधिकारी गुना दक्षिण, बाबूलाल धाकड वनपाल, हर्ष गौतम वनपाल, नन्दकिशोर शर्मा, रविन्द्र रघुवंशी, प्रगोद सिंह तोमर, इमरान मियां, कमलेश लोधा, देवेन्द्र गौर, अभिषेक ओझा, संतोष सोपरा, मनोज कुमार चौहान, रामनारायण लोधा, प्रमोद कुमार शर्मा, जितेन्द्र राणा, प्रहलाद शर्मा, नानू शर्मा, रवि रघुवंशी वनरक्षक सहित अन्य स्टाफ सहरानीय योगदान रहा।
: सोमाखेड़ी में मुरुम के अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 1 ट्रेक्टर जप्त
Tue, Nov 15, 2022
गत दिवस मंडलेश्वर के ग्राम सोमाखेड़ी में खनिज अधिकारी श्री सावन चौहान ने मुरुम के अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 ट्रेक्टर पकड़ा है। खनिज अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मण्डलेश्वर के जामगेट के नीचे टोलबूथ के पास सोमाखेड़ी में अवैध खनन होने की सूचना प्राप्त हुई थी। करीब 4 बजे प्राप्त सूचना पर टीम को मोटरसायकिल से मौका स्थल पर भेजा ताकि अवैध उत्खनन कर्ता को पता न चले। मौका स्थल पर जैसे ही टीम 5:30 पहुँची। वहां एक जेसीबी मुरम का उत्खनन कर रही थी एक ट्रेक्टर भी वही भरने को खड़ा था टीम ने दोनों को पकड़ा और खनिज अधिकारी को सूचना दी। खनिज अधिकारी ने मौका स्थल का मुआयना करने पर एक जेसीबी क्रमांक MP 68 D 0114 और बिना नम्बर का एक ट्रेक्टर बिना किसी अनुमति के मुरम का अवैध उत्खनन करना पाया गया। दोनों वाहनो को थाना मंडलेश्वर की अभिरक्षा में खड़ा करवाया तथा मप्र खजिन (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।