: नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ होने के बाद से इस वर्ष सर्वाधिक नक्सली मारे गए
Mon, Dec 5, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय 'समत्व भवन' में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्क परियोजना (आरसीपीएलडब्ल्यूईए) अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में वर्ष 2022 में पांच नक्सलियों के मारे जाने पर पुलिस हॉकफोर्स को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे उपलब्धि बताया। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने बताया कि वर्ष 1990 से नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ होने के बाद से इस वर्ष सर्वाधिक नक्सली मारे गए हैं।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण कार्यों की गति भी बढ़ी है। तेजी से पुल-पुलिया बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विस्तारपूर्वक समीक्षा की।बैठक में बताया गया कि बालाघाट क्षेत्र में छह मोबाइल टावर्स लग गए हैं। समन्वय पूर्वक कार्य किए जा रहे। वन विभाग भी पूरा सहयोग दे रहा है।
: बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव
Mon, Dec 5, 2022
बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव... दरअसल गांव के कुछ लोग घास काटने जा रहे थे इतने में लोगों ने एक महिला का शव देखा... जो एक महिला का था.... शव के पास कुछ फटे हुए रुपए और जहर की शीशी पड़ी मिली बताई जा रही है... फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है
: अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी
Mon, Dec 5, 2022
जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में खनिज विभाग के अमले द्वारा 05 दिसंबर को तहसील नर्मदापुरम के ग्राम रायपुर से अवैध रेत भरकर ला रहे 01 ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर स्वराज - 744 को रायपुर ब्रिज के पास से जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम, तहसील नर्मदापुरम की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।इसी प्रकार 04 दिसंबर को रात्रि 12:30 बजे तहसील माखननगर के ग्राम मनवाड़ा स्थित तवा नदी से अवैध रेत उत्खनन में लिप्त पाये जाने पर 01 ट्रक / डम्पर जिसका क्रमांक - MH18BG1846 हैं, को जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।04 दिसंबर को ही खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम अंधियारी, तहसील नर्मदापुरम से बिना अनुमति मिट्टी का परिवहन करने पर डम्पर क्रमांक MH05G7010 को जप्त कर कृषि उपज मण्डी प्रांगण नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।जाँच दल में खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, नायब तहसीलदार नर्मदापुरम श्री आर. के. झरवड़े, खनिज निरीक्षक कु० पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते, खनिज सिपाही हेमन्त राज उपस्थित रहे।उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं।