: वारासिवनी में लगभग 01 करोड़ रुपये की भूमिअतिक्रमण से मुक्त करायी गई
Fri, Mar 17, 2023
वारासिवनी में नहर किनारे की शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान एसडीएम के सी बोपचे, तहसीलदार श्री राजेन्द्र टेकाम, राजस्व विभाग की अमला एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया
वारासिवनी में लगभग 01 करोड़ रुपये की भूमिअतिक्रमण से मुक्त करायी गई आज 16 मार्च को वारासिवनी में नहर किनारे की शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान एसडीएम के सी बोपचे, तहसीलदार श्री राजेन्द्र टेकाम, राजस्व विभाग की अमला एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। एसडीएम श्री बोपचे ने बताया कि आज की कार्यवाही में लगभग 01 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इस कार्यवाही में नहर किनारे की शासकीय भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल एवं अन्य पक्के निर्माण कार्य को जेसीबी मशीन से हटाया गया है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
: मिशनरी स्कूल के छात्रावास का घटनाक्रम दुखद, पुलिस की लापरवाही पर की कार्यवाही
Thu, Mar 16, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर राज्य सरकार ने डिंडौरी पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह को हटाए जाने के आदेश जारी कर दिए है। उनकी पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, भोपाल की गई है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिंडौरी जिले के जुनवानी गाँव स्थित मिशनरी छात्रावास में नाबालिग छात्राओं पर अपराध के मामले में यह कार्यवाही की हैं। उल्लेखनीय है कि छात्रावास में नाबालिग छात्राओं के साथ अपराध के मामले में स्कूल के पादरी, प्राचार्य, एक शिक्षक और वार्डन का नाम शामिल था। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों पर कार्यवाही में लापरवाही का मामला सामने आया था।
: जबलपुर,सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 5 हजार 850 रूपये जप्त
Thu, Mar 16, 2023
सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 5 हजार 850 रूपये जप्त*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में ंअति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुय 5 हजार 850 रूपये जप्त किये गये है।थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी ने बताया कि आज दिनॉक 16-3-23 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चार खम्बा निवासी वसीम अली , मुख्तार होटल के पास सट्टा लिख रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देते हुये वसीम अली उम्र 26 वर्ष निवासी चारखम्बा को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 1 मोबाईल, कैल्कुलेटर तथा नगद 5 हजार 850 रूपये जप्त करते हुये सटोरिये के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।*उल्लेखनीय भूमिका-* क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, ब्रम्हप्रकाश, हर्षवर्धन, आरक्षक रंजीत यादव तथा थाना गोहलपुर के प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, धर्माजी पवार, आशीष असाटी, आरक्षक आशीष तिवारी, हुलेश, संजय की सराहनीय भूमिका रही।