: जबलपुर,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार 136 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती लगभग 27 लाख रूपये का एवं परिवहन में प्रयुक्त आईशर ट्रक कीमती 20 लाख रूपये का जप्त
Thu, Jun 22, 2023
https://youtu.be/V1rHK76-e94
ऑपरेशन शिकंजा के तहत मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार
136 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती लगभग 27 लाख रूपये का एवं परिवहन में प्रयुक्त आईशर ट्रक कीमती 20 लाख रूपये का जप्त
नाम पता गिरफ्तार आरोपी:-
1. भूपेन्द्र यादव पिता दुर्गा प्रसाद यादव उम्र 31 वर्ष निवासी उदय नगर कालोनी थाना देहात जिला विदिशा2. डोंगर सिंह यादव पिता भूराजी यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिजौनिया थाना समसाबाद जिला विदिशाअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) द्वारा जोन के पुलिस अधीक्षकों को मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेेतु आदेशित किया गया है।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी/ नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा आईशर ट्रक में परिवहन कर ले जा रहे 136 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।आज दिनंाक 22-6-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि तिलवारा रोड से नयागांव की ओर टाटा आयशर कम्पनी का ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीजी 8078 संदिग्ध हालत में खड़ा है जिसके ड्रायवर एवं क्लीनर अपनी सीट के नीचे गांजा की बोरी रखे हुये कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं तुरंत दबिश दी गई तो रंगे हाथ पकडे जायेंगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से नयागांव हनुमान मंदिर के पास दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति ट्रक क्रमांक एम एच 18 बीजी 8078 मेे बैठे दिखे जिनसे नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भूपेन्द्र यादव उम्र 31 वर्ष निवासी उदय नगर कालोनी देहात जिला बिदिशा तथा क्लीनर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम डोंगर सिंह यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिजौनिया थाना शमसाबाद जिला बिदिशा बताया जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर भूपेन्द्र यादव की सीट के पीछे प्लास्टिक की 3 बोरी मे एवं डोंगर सिंह यादव की सीट के पीेछे प्लास्टिक की 3 बोरी में गांजा रखा मिला उक्त गांजा की तौल करने पर कुल 136 किलो 300 ग्राम गंाजा कीमती 27 लाख 20 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से उक्त गांजा एवं आईशर ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीजी 8078 कीमती 20 लाख रूपये का एवं ट्रक में लोड 105 बोरी नरियल जप्त करते हुुये आरोपियों के विरूद्ध थाना गोरखपुर में धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।उल्लेखनीय भूमिका:- आरोपियों केा मादक पदार्थ गंाजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में नारकोटिक कन्ट्रोल यूनिट कार्यालय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक रोही ज्योत्षी, आरक्षक, प्रीतम सिंह मार्को, उपेन्द्र गौतम की सूचना पर थाना प्रभारी गोरखपुर श्री अरविन्द चौबे, उप निरीक्षक शेषनारायण, सहायक उप निरीक्षक राजीव दुबे, प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा, आरक्षक अनूप डेहरिया, जावेद, सत्यनारायण, रवि सागर पाण्डेय, रत्नेश राय, प्रमोद मिश्रा, मोहित राजपूत, शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज को बड़ी सफलता, चोरी की 03 मोटर मोटरसाईकल के वरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।
Wed, Jun 21, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज को बड़ी सफलता, चोरी की 03 मोटर मोटरसाईकल के वरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।दिनांक 17.06.2023 को प्रार्थी बलराम सेन पिता रामेश्वर सेन निवासी मुशरान वार्ड, नरसिंहपुर द्वारा थाना स्टेशनगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी हीरो होन्डा कंपनी की स्प्लेन्डर मोटर साईकल क्रमांक एमपी 49 एमसी 4800 से दिनांक 15.06.2023 को कार्य करने बैंक आया था जिसे उसने बैंक के बाहर खडा कर अंदर चला गया था। लंच के समय बाहर निकला तो देखा उसकी मोटर साईकल नही मिले जिसे आस-पास देख गया जो नही मिली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना स्टेशनगंज में अपराध क्रमांक 491/2023 धारा 379 भादवि पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था।*मुखबिर के माध्यम से अज्ञात वाहन चोर तक पहुची पुलिस :-* थाना स्टेशनगंज अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्टेशनगंज पुलिस की पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति जो ग्राम गुडवारा थाना ठेमी का रहने वाला है जो कुछ दिन से मोटर साईकल बदल-बदलकर चला रहा है संभवतः उसके पास पास जो मोटर साईकल है चोरी की हो सकती है।*आरोपी झाडियों में छिपाकर रखा था चोरी की 03 मोटर साईकल :-* मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संदेही की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी सुदीप पटेल पिता तुलसीराम पटेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम गुडवारा थाना ठेमी को रेल्वे गेट, खमतरा के पास गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपी से गहनता सू पूछताछ करने पर उसने प्रार्थी बलराम सेन की मोटर साईकल चोरी करना कबूल किया गया साथ ही उसे दो टनय मोटर साईकल चोरी करना कबूल किया गया। आरोपी की निशादेही पर ग्राम बेलखेडी, शेढ के पास रोड के किनारे झाडियों में छिपाकर रखी 03 मोटरसाईकल वरामद की जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।*आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* थाना स्टेशनगंज अंर्तगत मोटरसाईकल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुदीप पटेल की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, कमलेश चोरिया, उनि रोहित पटेल, उनि. एमडी यादव, सउनि सुरेश धुर्वे, आरक्षक महेन्द्र वावरिया, आरक्षक प्रशांत सिंह, आरक्षक शिवम गुर्जर, आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे की मुख्य भूमिका रही है।