Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: रविंद्र बने, नगर परिषद कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Aditi News Team

Wed, Jul 12, 2023
रविंद्र बने नगर परिषद कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष KamarRana देवरी /रायसेन_मध्य प्रदेश की समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्षों का सम्मान समारोह सम्मेलन मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें समस्त नगर पालिका अध्यक्षो ने सर्वसम्मति से , नगर परिषद कल्याण संघ मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष,रायसेन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जमुना सेन को चुना , एवं रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी के नगर परिषद अध्यक्ष ""रविंद्र रघु को ""उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षो की घोषणा, संघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने की। इस सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। एवं सभी ने मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हम पूरा समर्थन देंगे। देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी की नियुक्ति पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह जी राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री माननीय प्रभु राम चौधरी, सांसद माननीय राव उदय प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक रामकिशन जी पटेल,  एवं प्रदेश सह मीडिया प्रवक्ता नरेंद्र शिवाजी पटेल, एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं

Tags :

जरूरी खबरें