Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: प्रभात फेरी के माध्यम से दिया ग्रामीणों को जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश जल ही जीवन है विषय पर सांईखेड़ा में आयोजित हुई संगोष्ठी

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025
प्रभात फेरी के माध्यम से दिया ग्रामीणों को जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश जल ही जीवन है विषय पर सांईखेड़ा में आयोजित हुई संगोष्ठी नरसिंहपुर  जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 30 जून तक चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में परिषद की विकासखंड चीचली के बसुरिया सेक्टर के ग्राम बसुरिया में ग्रामीणों को जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश देने के उद्देश्य से श्रीराम धुन प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान जल ही जीवन है विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जल संगोष्ठी में मौजूद लोगों ने जन सहभागिता से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण व संबर्धन के लिए की जाने वाली गतिविधियों के निरंतर रखने की सहमति दी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बालिका इशिका के माध्यम से पौधारोपण भी कराया गया और नागरिकों ने जल संरक्षण व संवर्धन की शपथ भी ली। इस अवसर पर श्रीराम धुन प्रभात फेरी अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष श्री शिवकुमार मुहारिया, श्री खुमान सिंह नगपुरिया, श्री पूरन पटेल, श्री राजेन्द्र गुप्ता, परिषद के सदस्य और ग्रामवासी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें