Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: धर्म में लगने वाले धन की सबसे उत्तम गति होती हैं - बाल ब्रह्मचारी बापौली धाम 

Aditi News Team

Mon, Apr 7, 2025
धर्म में लगने वाले धन की सबसे उत्तम गति होती हैं - बाल ब्रह्मचारी बापौली धाम  गाडरवारा (पलोहा बड़ा ) श्री राम नवमी के पावन दिन से ग्राम पलोहा की श्री सीता राम गौशाला में आयोजित सप्त दिवसीय नव कुंडीय श्री राम यज्ञ एवं श्री राम कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा के अलावा पंडित प्रदीप मिश्रा के शिष्य हिमांशु तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चार कर विधि विधान से पूजन कराया । कलश यात्रा में श्री राधा कृष्ण की अनुपम झांकी ने जनसमूह का मन मोह लिया। यज्ञ के दूसरे दिन बापौली धाम से पधारे बाल ब्रह्मचारी जी महाराज ने धर्म में लगने वाले धन की सबसे उत्तम गति बताई। जीवन में धन का सदुपयोग कर मिलने वाले अनंत सुख के संबंध में रोचक दृष्टांत सुनाए। यज्ञ आयोजक गृहस्थ संत पंडित नरेश अवस्थी ने भक्तजनों से यज्ञ में शामिल होकर पुण्यलाभ लेने का अनुरोध किया है।राम जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजन किया गया। अनेक जगह भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें