Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: गाडरवारा के ग्राम पलेरा माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 

Aditi News Team

Thu, Jan 2, 2025
ग्राम पलेरा माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण गाडरवारा। शीतकालीन अवकाश शुरू होने के पूर्व बैगलेस गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम पलेरा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ गोटीटोरिया अंचल के पर्यटन स्थल छोटा जबलपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को छोटा जबलपुर के प्राकृतिक सौन्दर्य से जुडी जानकारी दी। उन्होंने छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे दिखाते हुए उनका आयुर्वेद मे महत्तव बताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को वहाँ पत्थरो से काटकर बनने वाली आकृतियों को दिखाया एवं उन आकृतियों से बनने वाले कोणों के बारे मे भी प्रश्न पूछे। इस अवसर पर चट्टानों के पास जाकर उनके विषय मे भी छात्र छात्राओं को बताया गया। इसके अलावा पक्षियों एवं जंगली जंतुओ के जीवन से जुडी जानकारी भी दी गईं। इस शेक्षणिक भ्रमण मे छोटा जबलपुर के अतिसुंदर प्राकृतिक परिवेश को देखकर छात्र छात्राएँ अत्यंत प्रसन्न एवं रोमांचित हुए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक किशोर विश्वकर्मा, प्रमिला श्रीवास्तव सहित अतिथि शिक्षक देवकिशन मेहरा एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें