Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

: गाडरवारा,पृथ्वी दिवस पर छात्र छात्राओं ने बनाये आकर्षक चित्र 

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
पृथ्वी दिवस पर छात्र छात्राओं ने बनाये आकर्षक चित्र  https://youtu.be/QfEeeNk1Y2Y?si=v-bc-XRCrWCnUq8K गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे छात्र छात्राओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर आकर्षक चित्रकारी की। इस मौक़े पर उन्होंने पृथ्वी के चित्र बनाकर उसमे आकर्षक रंग भरे एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रा लक्ष्मी केवट ने बताया कि पृथ्वी सौरमंडल का ग्रह है जिस पर हम सभी रहते है। छात्र हंसराज केवट ने कहा कि धरती पर जीवन तभी सुरक्षित है ज़ब हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। इस अवसर पर संस्था के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को पृथ्वी दिवस मनाये जाने से जुडी जानकारी दी। पृथ्वी दिवस के आयोजन मे प्रधान पाठक दशरथ जाटव,सुरेश चौहान, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, रानू यादव का योगदान सराहनीय रहा। चित्रकला मे अनीता केवट,बबली केवट तारा केवट सहित अन्य बच्चों ने सहभागिता की। उक्त आयोजन विद्यालय के इको क्लब द्वारा हुआ। आयोजन मे फ्लोरा वनस्पति एवं उसके क्यूआर कोड के बारे मे भी बताया गया।

Tags :

जरूरी खबरें