Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: करेली में श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा का अनावरण कल 

Aditi News Team

Fri, Oct 25, 2024
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  करेली में श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा का अनावरण कल  करेली। जन सरोकार एवं सामाजिक सरोकारों के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रणी करेली प्रेस परिषद द्वारा हिंदी पत्रकारिता के पितामह श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कल शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 को प्रेस बरमान चौराहे पर मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति डॉक्टर राजकुमार आचार्य, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव महेंद्र नागेश, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, करेली नपाध्यक्ष श्रीमति सुशीला ममार, पूर्व जिप अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल के सारस्वत विशिष्ट अतिथि में किया जावेगा। प्रेस परिषद के अध्यक्ष अनुज ममार, उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी, सचिव मनोज लूनावत, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सांस्कृतिक सचिव तीरथ श्रीवास्तव, सहसचिव अमित जैन संजय, सह कोषाध्यक्ष वैभव नेमा ने कल 26 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से प्रेस बरमान चौराहे पर आयोजित श्री विद्यार्थी की प्रतिमा अनावरण समारोह मैं समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, मातृशक्ति से उपस्थिति का आग्रह किया है।  

Tags :

जरूरी खबरें