Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: श्री राम हर्षण कुन्ज में मनाया, भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव

Aditi News Team

Mon, Apr 7, 2025
जितेन्द्र दुबे शाहनगर श्री राम हर्षण कुन्ज में मनाया, भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव शाहनगर नि.प्र.। नगर के श्रीराम हर्षण कुन्ज में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्राकट्य उत्सव रविवार 6अप्रेल को बङे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर सहित आसपास ग्रामीण अंचलों से पहूंचे भगवत प्रेमियों ने भगवान श्रीराम की एक झलक देखने के लिये जहां लालायित नजर आये वहीं भगवान के सुन्दर स्वरूप की छटा देखते ही भाव विभोर हो गये। उपस्थित भक्तों ने भगवान के जन्म उत्सव पर सुन्दर सोहरें एवं गीत गायन के साथ थिरकते नजर आये । ठीक 12 बजे मंन्दिर में विराजे श्री मिथिला बिहारी-बिहारणी जु सरकार का प्राकट्य दिवस मनाया गया। ततपश्चात सुगंध कपूर, अग्नि और फूलों एवं जल की मधुर धारा के साथ आरती की गयी।जहां घण्टा, शंख, मृदंग आदि की ध्वनि से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया और भगवान श्री राम के जयकारे के साथ आरती का समापन पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । जन्मोत्सव के दौरान बताशा, गुलाल, अबीर, कुमकुम टॉफी एवं बच्चों के खिलौने बरसाये गये । इस अवसर पर महंत तुलसीदास जी ने अपने उद्बोधन में बताया की त्याग, तपस्या और बलिदान की मूर्ती है भगवान श्रीराम जो शील - स्वभाव शांति और शक्ति की अनुपम सूरत है श्रीराम सौंदर्य शालीनता का उदाहरण है। श्रीराम ने अयोध्या को शील से, जनकपुर को सौंदर्य से और लंका को शक्ति से जीता था। हम आपको भी चाहिये की अपने जीवन में हम भगवान श्री राम के जीवन का अनुसरण करें तभी जीवन धन्य हो सकता है उपस्थित श्रद्धालु भक्तों मंन्दिर प्रबंधन कमेटी के द्वारा फलाहार प्रसाद ग्रहण कराया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें