Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: पलेरा के स्कूल मे बैगलेस डे पर खेल स्पर्धाएं आयोजित 

Aditi News Team

Mon, Dec 2, 2024
पलेरा के स्कूल मे बैगलेस डे पर खेल स्पर्धाएं आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की एकीकृत शासकीय न माध्यमिक शाला मे राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार बैगलेस डे पर विभिन्न स्पर्धाओ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1 से 8 वी तक के बच्चों ने चम्मच दौड़,बोरा दौड़, मेंढक दौड़,पीछे चलने वाली दौड़,कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़ आदि खेलों में बड़े उत्साह से भाग लिया। शाला के प्रधान पाठक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि खेल खेलने से हमारा शारीरिक व्यायाम होता है एवं बच्चों में आपनी समझ व भाईचारे की भावना का विकास होता है। जीवन में खेलों का बड़ा ही महत्व है। यह छात्रों को ध्यान एवं शैक्षणिक एकाग्रता में सुधार के लिए अत्यंत आवश्यक है। शाला की खेल गतिविधियो को किशोर विश्वकर्मा द्वारा पूरा किया गया। इस अवसर पर प्रमिला श्रीवास्तव,अतिथि शिक्षक देवकिशन मेहरा एवं अंजलि कौरव उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें