Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान, एनडीपीएस के मामले में 7वर्ष से फरार स्थायी वारंटी थाना ठेमी की गिरफ्त में एवं चोरी के मामले में 4 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को थाना सुआतला पुलिस ने दबोचा।

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024
नरसिंहपुर,गुंडे, बदमाश, वारंटी एवं संदिग्धों की तलाशी हेतु नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान, एनडीपीएस के मामले में 7वर्ष से फरार स्थायी वारंटी थाना ठेमी की गिरफ्त में एवं चोरी के मामले में 4 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को थाना सुआतला पुलिस ने दबोचा। जिले में अपराधों पर लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार आरोपियों, गुण्डे वदमाश, लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिले में विशेष टीमों का गठन किया जाकर लगातार धरपकड की जा रही है। एनडीपीएस के मामले में 7वर्ष से फरार स्थायी वारंटी थाना ठेमी की गिरफ्त में :-थाना ठेमी के अपराध क्रमांक 437/2016 धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के आरोपी आरोपी बद्दू उर्फ नेतराम पिता हेमराज पटेल निवासी ग्राम उमरा, थाना ठेमी जो कि 7 वर्ष से फरार चल रहा था। उक्त फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था जिसके द्वारा मुखबिर के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित कर एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी कर जबलपुर से गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है। चोरी के मामले में 4 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को थाना सुआतला पुलिस ने दबोचा :- थाना सुआतला के अपराध क्रमांक 426/2020 धारा 457, 380 भादवि के आरोपी छोटू उर्फ राजेश पिता अशोक ठाकुर उम्र 27 साल, निवासी ग्राम चावरपाठा, चौकी बरमान, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर जो कि 4 वर्ष से फरार चल रहा था। उक्त फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था जिसके द्वारा मुखबिर के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित कर एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी कर गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है। फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका :- लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में उनि सियाराम सिंह परिहार, सउनि देवीसिंह पाल, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल एवं चौकी प्रभारी बरमान उनि आशीष वोपचे, सउनि सुमित तिवारी, आरक्षक आशीष एवं आरक्षक आकाश की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें