Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: शुचिता के सूर्य दोहे (सुशील शर्मा),भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर विशेष

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024
शुचिता के सूर्य दोहे (सुशील शर्मा)   है विशाल व्यक्तित्व जिमि, बरगद का हो वृक्ष। शुचिता मय था आचरण ,आदर्शों से रक्ष।   कृष्ण बिहारी थे पिता ,कृष्णा माता नाम। जिला आगरा बटेश्वर ,इनका था सुख धाम।   नेता कवि, वक्ता प्रखर ,सिद्धहस्त साहित्य। अटल बिहारी नाम था ,सेवा श्रेष्ठ सुकृत्य।   नदियों का हो जोड़ना ,सड़कों का विस्तार। था परमाणु पोखरण ,अटल नीति आधार।   सर्व समन्वय नीति हो ,या शिक्षा अभियान। युद्ध कारगिल की विजय,अटल देश अभिमान।   राजनीति के संत थे ,शुचिता के थे दूत। जनसेवक जनप्रिय रहे ,श्रद्धा मिली अकूत।   श्यामा के आदर्श के,अटल बने प्रारूप। नवविकास के सूर्य थे,राष्ट्रवाद की धूप।   पंडित दीनदयाल के ,थे वो सच्चे शिष्य। मानवता के दूत थे ,भारत भाल भविष्य।   संघ स्वयंसेवक बने ,राष्ट्र प्रेम आधार। शुद्ध आचरण में जिए ,शुद्ध सदा व्यवहार।   भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।

Tags :

जरूरी खबरें