Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: रायपुर में कलश यात्रा से श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन प्रारंभ 

Aditi News Team

Mon, May 5, 2025
रायपुर में कलश यात्रा से श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन प्रारंभ  गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय मे गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर भारत माता की मूर्तिपूजन एवं स्थापना के तत्वाधान मे 12 मई तक आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का भव्य शुभारंभ विशाल कलश यात्रा से किया गया। कलश यात्रा में बाजे गाजे के साथ रथ पर भारत माता की मूर्ति विराजमान थी उसके पीछे नारी शक्ति सिर पर कलश रखकर साथ में थी। कलश यात्रा गाँव की गलियों से गुजरकर वापिस यज्ञ स्थल पर जाकर समाप्त हुई। उल्लेखनीय है कि यज्ञ शाला में प्रतिदिन अनेक श्रद्धालु परिक्रमा करके पूजन कर रहे है। इसके अलावा विद्यालय के ही पास तुलसी मानससंस्कृति भवन मे प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होंगे। प्रवचन मे श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज ('कांगड़ा पीठाधीश्वर' हिमाचल प्रदेश), श्री श्री पूज्य गुरुदेव श्री राजीव लोचनदास जी महाराज (चित्रकूटधाम उ.प्र.),वीरेन्द्र जी शास्त्री 'मानस पपीहा' (संत बरहटा ), साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावनधाम), शक्तिधाम पीठाधीश्वर दिवाकर जी महाराज (गौ माँ प्रेम क्रांति यात्रा रा.अ.) यज्ञाचार्य-धर्माचार्य पं. धर्मेन्द्र जी उदेनिया (चाँदनखेड़ा),यज्ञ शिरोमणि पं.प्रकाशचन्द्र जी उदेनिया चाँदनखेड़ा द्वारा प्रवचन सुनाये जायेंगे। 12 मई को यज्ञ पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। समस्त सहयोगीजन, भक्तजन, संपूर्ण अंचल के शिष्यगण, गुरुकुलम् चाँदनखेड़ा ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धांलुओं से उपस्तिथि की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें