Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण में विद्यालय का विजिट

Aditi News Team

Fri, Dec 27, 2024
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण में विद्यालय का विजिट आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा उच्चशिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण में स्कूल कॉलेज कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की टीम के द्वारा ठाकुर निरंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली का विजिट किया गया जिसमे कक्षा 11वी एवं 12वी सभी संकाय के छात्र छात्राओं को कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ संजीव चौबे ने छात्र छात्राओ को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मेजर, माइनर,इलेक्टिव, विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं सहायक प्राध्यापक डॉ अनुपम पटेल ने कला संकाय में प्रवेश हेतु विषय संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की कॉलेज चलो अभियान के तहत महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किया इसी चरण में स्कूल के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए आओ जाने महाविद्यालय के आधार पर कॉलेज विजिट किया जाएगा इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जीएस राजपूत एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें