Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: सांईखेड़ा,तेज रफ्तार डंपर से युवक की दर्दनाक मौत परिजनो ने थाने में आकर किया प्रदर्शन

Aditi News Team

Mon, Nov 25, 2024
रिपोर्टर कमलेश अवधिया  तेज रफ्तार डंपर से युवक की दर्दनाक मौत परिजनो ने थाने में आकर किया प्रदर्शन https://youtu.be/x65HVCBqUyU?si=Prq0fbs5qu1Ol-BZ सांईखेड़ा और झिकोली के बीच नर्मदा घाट के नजदीक स्टेट हाईवे 44 पर विगत दिवस एक तेज रफ्तार दौड़ते डंपर क्रमांक HR 84 -5666 ने दुर्गा प्रसाद/श्रीलाल अनूसूचित जाति के 23 बषीय युवक टक्कर मारी जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक के दो टुकड़े हो गये, घटना स्थल पर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश पाठक अपने स्टाफ के साथ पहुंचे और  विक्षप्त शव को इकट्ठा कर सड़क किनारे किया और सडक पर लगे जाम को खुलवाया।मृतक के पिता श्रीलाल ने बताया कि बेटा दो तीन पहले अपनी पत्नि आशाबाई और दो बेटो के साथ ससुराल तूमडा आया था। खपड़िया वापिस होते समय यह घटना घटित हो गई। दूसरे दिन तूमडा ससुराल पक्ष और खपड़िया के लोगों ने थाने आकर न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगाया।तब जाकर पुलिस ने समजाईस देकर उग्र भीड़ को शांत कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में चर्चा है कि पहले तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद बाईक सवार को रौंदा। डंपर का ड्राईवर सड़क किनारे डंपर छोड़ कर गया। बताया जाता है कि चीचली गाडरवारा एनटीपीसी से हर रोज दर्जनों डंपर राखड लेकर एक कातर मैं रेंज रफ्तार निकलते हैं ट्रकों की आवाजाही से साई खेड़ा की सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है ।

Tags :

जरूरी खबरें