Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: तेलघानी बोर्ड की योजना एवं स्वारोजगार व्यवसाय स्थापित किए जाने को समझने पहुंचा बैतूल जिले का साहू समाज

Aditi News Team

Mon, Oct 28, 2024
तेलघानी बोर्ड की योजना एवं स्वारोजगार व्यवसाय स्थापित किए जाने को समझने पहुंचा बैतूल जिले का साहू समाज बैतूल जिले के मुल्ताई ग्राम से पधारे वरिष्ठ एवं युवा समाज सेवीयों का हुआ सम्मान भोपाल विगत दिवस सोशल मीडिया एवं समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन तक तेली समाज के उत्थान के लिए कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री माननीय श्री दिलीप जायसवाल जी ने जो घोषणा की थी कि तेलघानी बोर्ड को भी मध्य प्रदेश सरकार के स्वरोजगार योजना में समाहित किया जाना शासन की ओर से सुनिश्चित किया गया है। इसी के साथ साथ सरकार की योजनाओं से समाज को मिलने वाली और भी अन्य योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेने के लिए आज बैतूल जिले के मुलताई ग्राम से वरिष्ठ समाजसेवियों की एक प्रतिनिधिमंडल टीम के साथ भोपाल स्थित तेलघानी बोर्ड कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं के ऊपर एवं तेलघानी बोर्ड के कार्य प्रणाली को जानने के लिए, विस्तृत रूप जानकारी ली। जिस तरह से शासन की ओर से चलाई जा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 5 लाख से 50 लख रुपए तक के लोन की मंजूरी के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों को 30% एवं महिलाओं को 35% सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है, इस योजना का उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देना और समाज को मजबूत करने के लिए जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन सभी सामाजिक बंधुओं को तेलघानी बोर्ड कार्यालय भोपाल के माध्यम से शासन की ओर से भरपूर मदद की जाएगी। उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष के निज सचिव संतोष राज साहू से मुलाकात कर और भी अन्य समाज कल्याण बोर्ड से संबंधित जानकारी लेकर संतुष्टि के साथ सभी सामाजिक बंधु भोपाल कार्यालय से वापिस हुए।इसी तारतम्य पर पहुंचे हुए सभी सामाजिक बंधु, समाज सेवियों का पवन साहू, अध्यक्ष, राजेश साहू, अखिलेश साहू, गगन साहू, कमलेश साहू जुगल साहू कैलाश साहू अरुण कुमार साहू राजू साहू केशव साहू मुन्ना साहू राजेश साहू उमेश साहू नागेंद्र साहू योगेश साहू इन सभी का तेलघानी बोर्ड कार्यालय में मां कर्मा जी के दुपट्टा पहना कर एवं स्वल्पाहार कराकर सभी का संतोष राज साहू निज सहायक अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश शासन एवं गणेश राम साहू जिला प्रभारी के द्वारा किया गया सम्मान।

Tags :

जरूरी खबरें