Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: जीसीसीआई के कार्यों की प्रशंसा की ओर सहयोग देने का वायदा किया साध्वी ऋतम्भरा ने 

Aditi News Team

Tue, Feb 4, 2025
जीसीसीआई के कार्यों की प्रशंसा की ओर सहयोग देने का वायदा किया साध्वी ऋतम्भरा ने  भोपाल। गौ संरक्षण एवं गौ आधारित उद्योगों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित ग्लोबल कंफेडरेशन ऑफ काउ-सेंट्रिक इंस्टीट्यूशंस (जीसीसीआईं) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने प्रसिद्ध संत एवं दुर्गा वाहिनी की संस्थापक प.पू. दीदी साध्वी जी से भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में गौ सेवा, गौ आधारित अर्थव्यवस्था, पंचगव्य चिकित्सा, जैविक कृषि और सनातन संस्कृति के संरक्षण जैसे कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।डॉ. कथीरिया ने प.पू. दीदी साध्वी ऋतम्भरा जी को जीसी सी आई के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी,l जिसमें गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देना, प्राकृतिक कृषि को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने बताया कि जीसीसीआई केवल धार्मिक दृष्टिकोण से गौ सेवा को नहीं देखता, बल्कि इसे वैज्ञानिक, आर्थिक और पर्यावरणीय रूप से भी एक मजबूत आंदोलन बनाने की दिशा में कार्यरत है।प.पू. दीदी साध्वी ऋतम्भरा जी ने गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और गौ-आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के जी सीसीआई के प्रयासों की सराहना की और इस पवित्र कार्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल एक धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।डॉ. कथीरिया और प.पू. दीदी साध्वी ऋतम्भरा जी के बीच गौ संरक्षण, जैविक खेती, पंचगव्य आधारित औषधियों के प्रचार-प्रसार, गौशालाओं के वैज्ञानिक प्रबंधन और गौ पर्यटन को लेकर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर परम पूज्य दीदी प.पू. दीदी साध्वी ऋतम्भरा जी ने 1996 में विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से डॉ. वल्लभभाई कथीरिया की लोकसभा उम्मीदवारी के दौरान शास्त्री मैदान में दिए गए भव्य प्रवचन को स्मरण करते हुए आनंद व्यक्त किया।डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने कहा की प.पू. दीदी साध्वी ऋतम्भरा जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग निश्चित रूप से गौ सेवा आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाएगा और इसे एक राष्ट्रीय स्तर के अभियान का रूप देने में सहायक है l उक्त जानकारी जी सीसीआई के श्री मति मीनाक्षी शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता के हवाले से प्रदेश प्रेस संयोजक मीडियाप्रभारी भागीरथ तिवारी के साथ साथ अदिति न्यूज के संपादक सतीश लवानिया ने देते हुए कहा कि जीसीसीआई गोवंश प्रेमियों के लिए यह एक आंदोलन बन गया है l युवाओं के लिए प्रणाम स्त्रोत बनेगा l

Tags :

जरूरी खबरें