Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: गाडरवारा,राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर SE एवं D से मुलाकात की

Aditi News Team

Fri, Mar 21, 2025

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर SE एवं D से मुलाकात की

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य कार्यपालन अभियंता महोदय SE नरसिंहपुर व D  गाडरवारा से विद्युत कार्यालय गाडरवारा में बैठक की विद्युत से जुड़ी संमस्याओ पर बिंदु बार विस्तरित सार्थक चर्चा हुई। समस्याओं के निराकरण के संबंध में अधिकारियों ने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने निराकरण के संबंध में मांगे निम्नानुसार रखी जो कि इस प्रकार है।

1. तेंदूखेड़ा डोभी क्षेत्र के जले ट्रांसफार्मर डोभी सब स्टेशन में बदले जाए ।

2. मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही अघोषित कटौती की भरपाई की जाए ।

3. एक दिन में 10 घंटे बिजली व्यस्था सुनिश्चित की जाए ।

4. कुछ किसानों की गलत बिलिंग की गई है संलग्न नोटिसो की जांच कर उनमें सुधार किया जाए ।

5. ग्राम खेरुआ इमझिरा खेत वाली लाईन को सुन्हेटी सब स्टेशन से जोड़ा जाय ।

6. डोभी,गुटौरी विद्युत स्टेशन की क्षमता ब्रद्धि की जाए।

7. सरकार की घोषणानुसार 5 रुपए में नए विद्युत कनेक्शन किए जाए ।

8. यदि 50 किसान लिख कर दे तो लाइनमैन का ट्रांसफर किया जाए।

9. ग्रामों की खराब केबिल लाइन,ट्रांसफार्मरों की लीड ,कटआउट बदले जाए ।

10. स्थाई कनेक्शन में दूरी की बाध्यता खत्म की जाए ।

11. कम बोल्टेज की समस्या का तुरंत निराकरण किया जाए व अन्य समस्याओं पर भी बात हुई l

 इस अवसर पर संगठन की ओर से पदाधिकारी एवं अन्नदाता उपस्तिथि रहे जिनमे देवेंद्र पटेल , राव राजेंद्र प्रसाद (बटी भैया) , मुकेश कौरव, गिरधारी लाल पटेल, महेश पटेल, छोटेलाल पटेल आनंद कौरव, आशीष कौरव, महेंद्र पटेल, प्रकाश पटेल, माधव पटेल, चौ. गजेंद्र सिंह , जितेंद्र कौरव ,चंद्रशेखर पटेल व सतीश पटेल आदि शामिल रहे l

Tags :

जरूरी खबरें